{"_id":"5ce254b8bdec22070e2bc78a","slug":"parineeti-chopra-did-gorilla-shooting-with-real-rail-passengers-in-london","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में छुट्टियां मनाने वालों को सरप्राइज दे सकती हैं परिणीति, लंदन में करेंगी गोरिल्ला शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रिटेन में छुट्टियां मनाने वालों को सरप्राइज दे सकती हैं परिणीति, लंदन में करेंगी गोरिल्ला शूटिंग
Mon, 20 May 2019 12:48 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 20 May 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोप खासतौर से ब्रिटेन में इस मॉनसून के दौरान छुट्टियां बिताने जा रहे लोगों को एक सरप्राइज मिल सकता है। ये सरप्राइज होगा हिंदी सिनेमा की एक शूटिंग का और इस फिल्म की टीम इस दौरान ब्रिटेन की तमाम ट्रेनों में अलग अलग दिनों पर शूटिंग करती नजर आ सकती है। फिल्म की हीरोइन परिणीति चोपड़ा इस दौरान इन ट्रेनों में घूमेंगी और फिल्म की टीम गुपचुप तरीके से उन्हें इन ट्रेनों के असली यात्रियों के साथ शूट करती रहेगी।
parineeti chopra
अमर उजाला आपको पहले ही बता चुका है कि परिणीति चोपड़ा जुलाई से इंग्लैंड में हॉलीवुड की हिट फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की आधिकारिक रीमेक की शूटिंग करने जा रही हैं। मशहूर अदाकारा एमिली ब्लंट की इस फिल्म में परिणीति वही किरदार करने जा रही हैं जो मूल फिल्म में एमिली ने किया है। इस दौरान परिणीति इंग्लैंड में वास्तविक लोकेशनों और असली ट्रेनों के अंदर फिल्म की शूटिंग करेंगी। वह इन दो महीनों में ब्रिटेन में कई ट्रेनों की सवारी भी करेंगी, वह भी असली यात्रियों के साथ शूटिंग करते हुए। दरअसल निर्माता फिल्म की प्रामाणिकता बनाए रखना चाहते हैं और फिल्म को वास्तविकता के करीब रखना चाहते हैं।
parineeti chopra
फिल्म के प्री प्रोडक्शन में शामिल एक सूत्र का कहना है, “यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी परिणीति के चरित्र के बार-बार ट्रेन का सफर करने के दौरान खुलती है। इसलिए दृश्यों को वास्तविक रखने के लिए पूरी शूटिंग के दौरान परी को ट्रेनों में यात्रा करने की आवश्यकता होगी। ट्रेन फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार की तरह है और दृश्यों का फिल्मांकन प्रभावी रूप से करना बहुत ही ज़रूरी है। परी के साथ ट्रेन में क्या घटित होता है यह फिल्म के दृश्यों और उसके कथानक के लिए बहुत मायने रखता है। इसीलिए, हमें वास्तविक ट्रेनों में शूट करना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारी सेटिंग सही हो।”
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra
- फोटो : Viral Bhayani
अपनी पहली ही फिल्म इशकजादे और फिर हंसी तो फंसी के दिनों से ही हिंदी सिनेमा के दर्शक परिणीति को किसी ऐसे दमदार किरदार में देखने को इच्छुक रहे हैं जिसमें पूरी कहानी उन्हीं के इर्द गिर्द हो। द गर्ल ऑन द ट्रेन के रीमेक में उनका किरदार ऐसा ही है। ये किरदार लगातार मुसीबतों में फंसता जाता है। परिणीति के साथ फिल्म मेकर्स ने इसकी शूटिंग और किरदार की तैयारी के लिए काम करना शुरू कर दिया है। परिणीति से कहा गया है कि अपने ब्रिटेन प्रवास के दौरान वह किरदार में बने रहने के लिए पूरे दो महीने वहां न तो किसी रिश्तेदार या परिचित से मिलें और न ही किसी को शूटिंग पर बुलाएं।