{"_id":"5ce249babdec2207014a0f89","slug":"aishwarya-rai-pregnancy-news-shocked-madhur-bhandarkar-in-cannes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब प्रेग्नेंसी को छुपाकर Cannes में प्रचार के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या, सदमे में चला गया था डायरेक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब प्रेग्नेंसी को छुपाकर Cannes में प्रचार के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या, सदमे में चला गया था डायरेक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 20 May 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
aishwarya rai, madhur bhandarkar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं ऐश्वर्या राय ने अपने गोल्डन लुक से तहलका मचा दिया है। ऐश्वर्या लगातार 18वीं बार रेड कार्पेट पर वॉक कर रही हैं। वैसे तो ऐश्वर्या कान में खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही हैं लेकिन एक बार ऐसा हुआ जब उनके साथ विवाद भी जुड़ा।
2 of 7
aishwarya rai, madhur bhandarkar
- फोटो : social media
डायरेक्टर मधुर भंडाकर ने ऐश को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म हीरोइन के लिए साइन किया था। ऐश्वर्या ने फिल्म साइन तो कर ली लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी की बात छुपाकर रखी। मधुर भंडारकर शुरुआत से ही ऐश्वर्या को फिल्म में लेना चाहते थे।
3 of 7
Aishwarya Rai
- फोटो : social media
मधुर भंडाकर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए कई साल से मेहनत कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए 40 लोकेशन फाइनल की थीं। फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस को भी फाइनल कर लिया। जिसके बाद साल 2011 में प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला, ऐश्वर्या राय और मधुर भंडारकर कान में पहुंचकर फिल्म का आधिकारिक एलान किया। बाद में फिल्म के मेकर्स को ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी की बात पता चली। इसके बाद वो बेहद नाराज हुए और उन्होंने ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
madhur bhandarkar
- फोटो : file photo
मधुर भंडारकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'फिल्म में ऐसे सीन थे जो किसी भी इंसान के दिमाग पर गहरा असर छोड़ सकते थे। फिल्म की 8 दिन की शूटिंग हो चुकी थी। तभी मेरी असोसिएट डायरेक्टर एक एक्ट्रेस के साथ रिहर्सल कर रही थी। वो स्लिप हो गई और उसे काफी चोट आई। कई बार ऐसे ख्याल आते हैं कि अगर मेरी एसोसिएट की जगह ऐश गिर जातीं तो मैं जिंदगी भर खुद को माफ नहीं कर पाता। फिल्म में एक्ट्रेस को स्मोक करना था लेकिन प्रेग्नेंट महिला के लिए स्मोकिंग ठीक नहीं।'
विज्ञापन
5 of 7
aishwarya rai
- फोटो : file photo
मधुर भंडारकर ने आगे बताया कि 'फिल्म में कई चीजें ऐसी थीं जो एक प्रेग्नेंट महिला को नुकसान पहुंचा सकती थीं। हमें ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर एक न्यूज चैनल से मिली। तब वो 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं। ये फिल्म इंडस्ट्री विश्वास पर चलती है। जिसे ऐश्वर्या ने तोड़ दिया था। इस फिल्म की घोषणा कान में हुई थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।