{"_id":"5ce248c0bdec2207014a0f80","slug":"akshay-kumar-film-laxmi-bomb-making-in-trouble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार के एक खेल से करियर संकट में, ज्यादा उत्साह के चक्कर में फंसी 'लक्ष्मी बॉम्ब'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार के एक खेल से करियर संकट में, ज्यादा उत्साह के चक्कर में फंसी 'लक्ष्मी बॉम्ब'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 20 May 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
laxmmi bomb
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खिलाड़ी अक्षय कुमार के एक खेल ने उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को तो संकट में डाला ही है, उनका करियर भी इन दिनों संकट में हैं। रिलीज की लाइन में लगी उनकी इकलौती फिल्म 'गुड न्यूज़' को लेकर इसके मेकर्स बहुत उत्साहित नहीं है। निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी के साथ प्रस्तावित उनकी फिल्म पृथ्वीराज चौहान को लेकर इसकी प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स में कोई हलचल नहीं है।
2 of 6
akshay kumar
- फोटो : social media
इसके अलावा उनकी पहली वेबसीरीज जो अमेजॉन के लिए बनने वाली है, उस पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। पहले बात करते हैं लक्ष्मी बॉम्ब की। इस फिल्म का फर्स्ट लुक खुद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शनिवार को जारी किया। लेकिन, इस पोस्टर पर फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस को कड़ी आपत्ति है।
3 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
लॉरेंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात को लेकर एक नोट लिखते हुए फिल्म छोड़ने का कारण भी बताया है। लॉरेंस ने लिखा, ‘पैसा या शोहरत से ज्यादा जरूरी स्वाभिमान होता है। इसीलिए, मैंने इस प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया है।’ राघव ये भी लिखते हैं, ‘एक कहावत है कि जिस घर में आपकी इज्जत ना हो वहां कभी नहीं जाना चाहिए। मैंने कंचना फिल्म की हिंदी रिमेक लक्ष्मी बॉम्ब से खुद को अलग करने का फैसला किया है। मैं इसका कारण नहीं बताना चाहता हूं, क्योंकि इसका कोई एक कारण है ही नहीं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
akshay kumar
इस फिल्म की कहानी भी राघव की ही है हालांकि वह अपनी कहानी को लेकर वह ज्यादा परेशान नहीं हैं और फिल्म से अलग होने के बावजूद अपनी कहानी अक्षय को देने में उनको आपत्ति नहीं है। लेकिन, राघव के करीबी सूत्रों की मानें तो लक्ष्मी बॉम्ब की मेकिंग अब संकट में है। अक्षय कुमार इन दिनों किसी न किसी तरह सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala
वह लगातार अपनी फिल्म पृथ्वीराज चौहान को लेकर कुछ न कुछ खबरें छपवाते रहते हैं जबकि इसे बना रही कंपनी यशराज फिल्म्स इस फिल्म को लेकर पूरी तरह चुप है। यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते हैं कि फिल्म में संयोगिता के रोल के लिए मानुषी छिल्लर से बात तो हुई है लेकिन फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इसे लेकर कुछ तय नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।