रमजान उल मुबारक का मुकद्दस महीना में भारत में सबसे ज्यादा सद्भावना भाईचारा और एकता देखने को मिलती रही है जिसके चलते बॉलीवुड से लेकर खेल जगत और राजनीतिक हस्तियां इफ्तार पार्टी का आयोजन कर इसे सेलिब्रेट करती हैं और सभी को इसकी ढेर सारी मुबारकबाद भी देते हैं। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है और वो हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी।
इफ्तार पार्टी को देखते ही शिल्पा शेट्टी ने तोड़ा नियम, वीडियो शेयर कर बताया क्या-क्या खाया
बता दें कि रमजान के शुरू होते ही मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों ने रमजान की मुबारकबाद देनी शुरू कर दी थी और बिग बॉस 12 की विजेता और टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ तो पिछले साल की तरह इस साल के रमजान में भी अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ रोजा रख रही हैं।
वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी रमजान उल मुबारक की मुबारकबाद अपने फैन्स को एक वीडियो के जरिए दी है। शिल्पा रमजान के दिनों में रोजा इफ्तार करने यहां एक रेस्टोरेंट में पहुंची थीं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी एक वीडियो शेयर की है।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
विडियो पोस्ट करते हुए शिल्पा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर कर लिखा, '25 साल बाद मोहम्मद अली रोड पर गई, रमजान के दौरान यहां पर लोग रोजा इफ्तार करने के लिये स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाई का स्वाद चखने आते हैं, मैंने भी यह मौका नहीं छोड़ा और सिर्फ रविवार को डायट के रूल को तोड़ते हुए इन लजीज व्यंजनों का जीभरकर आनंद लिया।'
शिल्पा ने इस वीडियो में बताया कि उन्होंने क्या-क्या खाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 'मालपुआ, रबड़ी, फिरनी, मलाईखाजा मेन्यू का हिस्सा रहे। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने खूब जमकर खाया और इसके लिए उन्हें अपनी डायट तोड़ने का जरा सा भी दुख नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी डायट तोड़कर खाने का मजा लेने में कोई गलत बात नहीं है।