सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी, फैंस को दिखाया अपने बालों का नया रंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Nov 2024 10:44 PM IST
सार

परिणीति चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म के लिए कमर कस ली है। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
Parineeti Chopra Flaunts her new Colored Hair Actress Started Prep for new Upcoming Movie
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- परिणीति चोपड़ा

त्योहारों का मौसम खत्म होने के बाद अब फिल्म सितारे काम पर लौटने लगे हैं। परिणीति चोपड़ा भी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के बाद काम शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। 

Trending Videos
Parineeti Chopra Flaunts her new Colored Hair Actress Started Prep for new Upcoming Movie
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- परिणीति चोपड़ा
परिणीति ने दिया नई फिल्म पर अपडेट

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी है कि वह अपनी आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने अपने नए लुक से भी लोगों को रूबरू करवाया, जो उनकी अगली फिल्म में दर्शकों को देखने को मिलेगा। दरअसल, अभिनेत्री ने किरदार की वजह से अपने बालों को कलर करवाया है। तस्वीरों में उन्हें नए रंग के बालों के साथ काफी खुश देखा जा सकता है। 

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra


विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Flaunts her new Colored Hair Actress Started Prep for new Upcoming Movie
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने दीं शुभकामनाएं

उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "नई फिल्म, नए बाल... तैयारी शुरू।" इस पोस्ट के कुछ ही देर में प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में परिणीति को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। एक प्रशंसक ने लिखा, "बहुत उत्साहित हूं, शुभकामनाएं, परी।" एक अन्य ने लिखा, "ऑल द बेस्ट परिणीति।" 

Parineeti Chopra Flaunts her new Colored Hair Actress Started Prep for new Upcoming Movie
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
इस फिल्म में दिखी थीं परिणीति

परिणीति को आखिरी बार 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था। इस फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आई थीं। इम्तियाज अली ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। 'अमर सिंह चमकीला' ने पंजाब के मूल रॉकस्टार की अनकही सच्ची कहानी पेश की थी, जो गरीबी की छाया से उभरकर 80 के दशक में अपने संगीत की शक्ति के कारण लोकप्रियता की ऊंचाइयों पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Parineeti Chopra Flaunts her new Colored Hair Actress Started Prep for new Upcoming Movie
अमर सिंह चमकीला - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को पसंद आई थी अदाकारी

अमर सिंह चमकीला की लोकप्रियता से कई लोग नाराज भी हुए, जिसके कारण 27 साल की कम उम्र में उनकी हत्या कर दी गई। दिलजीत ने इस फिल्म में 'चमकीला' का किरदार निभाया था। वहीं, परिणीति अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर की भूमिका में थीं। फैंस को उनकी अदाकारी खूब पसंद आई थी।
Matka: शुरू हुआ वरुण तेज की फिल्म 'मटका' का हिंदी प्रमोशन, मुंबई में नजर आए फिल्म के कलाकार

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed