फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti-Raghav Wedding: आ गई परी-राघव के विवाह की शुभ घड़ी, दोनों उदयपुर रवाना

Fri, 22 Sep 2023 08:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Sep 2023 08:52 AM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: Couple spotted at Delhi airport leaving for Udaipur Know Details
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के विवाह की शुभ घड़ी आ चुकी है। फैंस इनकी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और हर अपडेट जानना चाह रहे हैं। राघव और परी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन दिल्ली में कई दिन पहले ही शुरू हो चुके थे। दिल्ली में अरदास, कीर्तन और सूफी नाइट्स के बाद अब कपल शादी के लिए उदयपुर रवाना हो चुका है। हाल ही में एयरपोर्टर पर दोनों को स्पॉट किया गया। 



Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: Couple spotted at Delhi airport leaving for Udaipur Know Details
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। परी नो मेकअप लुक में नजर आईं। बेशक उन्होंने मेकअप नहीं किया, लेकिन उनके चेहरे पर  ग्लो खूब नजर आया। दोनों अपने परिवार के साथ उदयपुर के लिए निकले हैं। एयरपोर्ट पर परी के साथ उनके पापा भी नजर आए।

Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: Couple spotted at Delhi airport leaving for Udaipur Know Details
राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति और राघव दोनों का सादगी भरा अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। लाल रंग की ड्रेस में परी काफी खूबसूरत नजर आईं। वहीं ब्लैक टीशर्ट और डैनिम जींस में राघव भी काफी शानदार लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के दोस्त और रिश्तेदारों का भी उदयपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कल यानि 23 सितंबर से उदयपुर में शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: Couple spotted at Delhi airport leaving for Udaipur Know Details
राघव चड्ढा और परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में होने वाली है। इस शाही शादी में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शादी में शिरकत करेंगी, वहीं राजनीतिक घराने से भी तमाम लोग शादी में आने वाले हैं।

विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: Couple spotted at Delhi airport leaving for Udaipur Know Details
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि हाल ही में परिणीति और राघव की एक फंक्शन की तस्वीर वायरल हुई थी। ये फोटो गुरुद्वारे की थी, जिसमें राघव और परिणीति सिर ढककर बैठे थे। अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक उदयपुर में सभी प्री-वेडिंग फंक्शन फ्लोरल थीम पर होंगे। शादी की सजावट पर विशेष फोकस रखा गया है। कहा जा रहा है कि इसके लिए बाकायदा पश्चिम बंगाल से आर्टिस्ट बुलाए गए हैं। यह शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी और मेहमानों को पंजाबी व्यंजनों का भरपूर स्वाद चखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed