{"_id":"5ca1e1dbbdec2214107d14cd","slug":"parineeti-chopra-reaction-on-priyanka-chopra-and-nick-jonas-divorce-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक पर परिवार की ओर से आया पहला बयान, बताई इस खबर की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक पर परिवार की ओर से आया पहला बयान, बताई इस खबर की सच्चाई
Mon, 01 Apr 2019 03:33 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं । एक इंटरनेशनल मैगजीन ने अपने आर्टिकल में लिखा कि प्रियंका और निक का शादी के 4 महीने बाद ही तलाक होने जा रहा है । प्रियंका, निक की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं । इस रिपोर्ट पर अभी तक प्रियंका-निक का कोई बयान नहीं आया है ।
parineeti chopra
वहीं अब प्रिंयका की बहन परिणीति चोपड़ा ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । परिणीति ने इस आर्टिकल को फेक और बकवास बताया है । हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए परिणीति ने कहा, 'ये बहुत ही बकवास आर्टिकल है लेकिन मेरा जो भी रिएक्शन है वो परिवार के बीच ही रहेगा । मुझे इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये पब्लिक के लिए नहीं है ।'
Priyanka Chopra vacation in Miami
- फोटो : instagram
इस खबर के वायरल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के कई लवी-डवी वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । जो ये साबित करती हैं कि ये खबर पूरी तरह से झूठी है । हाल ही में निक और उनके दोनों भाई ने अपना कॉन्सर्ट किया था । इसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं । प्रियंका अपने पति को चियर करती नजर आईं ।
Via @priyankachopra Instagram story pic.twitter.com/75cBY45Yp5
— Priyanka-Chopra.us (@PriyankaCentral) March 30, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
बता दें कि इस आर्टिकल में दावा किया गया कि 36 साल की एक्ट्रेस और 26 साल के निक जोनास के प्रेम संबंधों में खटास देखने को मिल रही है । शादी के बाद दोनों को एक दूसरे की सही पर्सनैलिटी का अंदाजा हो पा रहा है । निक प्रियंका के अत्यधिक खर्चीले स्वभाव के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
खबर ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लीगल टीम से इस खबर को लेकर बात की है । वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मैग्जीन पर एक्शन लेने की तैयारी में हैं । ये फर्जी खबर पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।