{"_id":"5dcd19e18ebc3e5b1f4be681","slug":"parineeti-chopra-refused-to-work-with-ajay-devgn-in-bhuj-the-pride-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिणीति चोपड़ा ने अजय देवगन के साथ काम करने से किया इनकार,सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिणीति चोपड़ा ने अजय देवगन के साथ काम करने से किया इनकार,सामने आई ये बड़ी वजह
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Parineeti Chopra, Ajay Devgn
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में काम करने से इनकार कर दिया है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण परिणीति इस फिल्म को लेकर तारीख नहीं निकाल पा रही थी जिस वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का निर्णय लिया। जानकारी के मुताबिक परिणीति किसी भी तरह अजय देवगन की इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी, लंबे समय से वह इसे लेकर समाधान निकालने का प्रयास भी कर रही थी हालांकि वह दूसरी फिल्मों को पहले ही तारीख दे चुकी थी जिस वजह से अब इस फिल्म के लिए समय निकालना मुमकिन नहीं हो पाया। आखिरकार परिणीति को फिल्म से अलग होने का फैसला लेना पड़ा।
2 of 4
parineeti chopra
- फोटो : file photo
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपना पूरा ध्यान बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपकि और फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन पर दे रही हैं। इन दोनों ही फिल्मों के लेकर परिणीति चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पूर्व ही वह लंदन से द गर्ल ऑन द ट्रेन की शूटिंग से वापस देश लौटी हैं। अब परिणीति साइना नेहवाल के किरदार को अपनाने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं।
3 of 4
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिनमें परिणीति बैडमिंटन कोर्ट में खेल की बारीकियां और साइना का हाव-भाव सीख रही हैं। उन्होंने करीब चार महीने तक बैडमिंटन ट्रेनिंग ली। फिल्म को लेकर परिणीति बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं करना चाहती हैं इसलिए वह शूटिंग के दौरान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट हो गईं ताकि लोकेशन पर पहुंचने अधिक समय नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ajay Devgn
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार अहम भूमिक में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभाएंगे। विजय इस युद्ध के दौरान भुज के एयरफोर्स बेस के इंचार्ज थे। यह फिल्म वायुसेना के दृष्टिकोण से दिखाई जाएगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।