फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिणीति का खुलासा, डेढ़ साल तक डिप्रेशन में रहीं, खत्म हो गए थे पैसे, खाना-पीना भी हो गया था बंद

Tue, 06 Aug 2019 08:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 06 Aug 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra revealed her worst phase of life said I did not have money and stopped eating
Parineeti Chopra - फोटो : file photo
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान परिणीति चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी ढेरों खुलासे कर रही हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के उस दौर का खुलासा किया जब वह पैसों की तंगी के अलावा बीमारी और बहुत बुरे हालातों से गुजर रही थीं। 
Parineeti Chopra revealed her worst phase of life said I did not have money and stopped eating
Parineeti Chopra and Sidharth - फोटो : file photo
परिणीति चोपड़ा हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ टॉक शो Tapecast में पहुंची। यहां उन्होंने अपने फिल्मी करियर और जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। परिणीति चोपड़ा ने कहा- 'साल 2014 से लेकर 2015 का दौर मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था। ये करीब डेढ़ साल तक ऐसा रहा। मेरी दो फिल्में 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' अच्छा काम नहीं कर सकीं। ये मेरे लिए सबसे बड़ी नाकामयाबी थी। फिर एक दम से मेरे पास रुपए भी नहीं बचे थे।'
Parineeti Chopra revealed her worst phase of life said I did not have money and stopped eating
parineeti chopra - फोटो : file photo
परिणीति ने आगे कहा- 'मैंने एक घर खरीदा था इसके बाद मेरी जिंदगी और भी बुरे हालात से गुजरने ली। ऐसा लगने लगा जैसे मेरी जिंदगी के सभी रास्ते बंद हो गए हों और आगे कुछ अच्छा होने की उम्मीद नहीं थी। इसका नतीजा ये हुए कि मैंने खाना खाना और सोना बंद कर दिया। उस समय मेरा कोई दोस्त नहीं था। मैंने लोगों से मिलना छोड़ दिया। मैंने अपने परिवार तक से संपर्क खत्म कर लिया था। मैं बस रूम में बैठकर टीवी देखती और सोती रहती थीं। मैं बिल्कुल जोंबी बन गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra revealed her worst phase of life said I did not have money and stopped eating
parineeti chopra - फोटो : file photo
परिणीति के अनुसार- 'मैं बहुत बुरी तरह से डिप्रेशन में थी। हर समय बीमार रहने लगी थी। मैं करीब 6 महीने तक मीडिया से भी मुखातिब नहीं हुई थी।' इस बुरे दौर से निकलने में परिणीति के भाई सहज चोपड़ा और दोस्त संजना ने काफी साथ दिया। इन दोनों के बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा- 'सहज और संजना ने मेरी बहुत सहायता की है। सजह मुझसे हमेशा बात करता था मेरा साथ रहता था मुझे हिम्मात देता था। वहीं संजना और मैं बहुत बात करते थे। वह मेरी बहुत सहायता करती थीं।'
विज्ञापन
Parineeti Chopra revealed her worst phase of life said I did not have money and stopped eating
Parineeti Chopra - फोटो : file photo
परिणीति ने आगे कहा- 'संजना दिन में करीब 10 बार मेरे साथ रोती थी। मैं हमेशा परेशान और रोती रहती थी। ये सब करीब डेढ़ साल तक चलता रहा। इसके बाद साल 2016 की शुरुआत मेरे लिए बहुत हद तक बेहतर रही। मैंने गोलमाल 4 और मेरी प्यारी बिंदु फिल्म साइन की और मैं फिर अपने नए घर में पहुंची। इस दौरान अपनी जिंदगी से मैंने बहुत कुछ सिखा।' आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed