फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: परिणीति ने शेयर की प्रियंका के जन्मदिन की तस्वीरें, बोलीं- ये 48 घंटे भूलने में जिंदगी लगेगी

Sat, 23 Jul 2022 11:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 23 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Share Priyanka Chopra Unseen Birthday Photos, Said It will take lifetime to forget
प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन बड़े ही जबरदस्त अंदाज में सेलिब्रेट किया है। प्रियंका का जन्मदिन खत्म हो चुका है, लेकिन ऐसा लग रहा है चोपड़ा सिस्टर्स पर अभी भी पार्टी का खुमार चढ़ा हुआ है। कल प्रियंका ने पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं। वहीं, अब परिणीति चोपड़ा ने भी जन्मदिन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Parineeti Chopra Share Priyanka Chopra Unseen Birthday Photos, Said It will take lifetime to forget
प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में परिणीति और उनके दोस्त - फोटो : Instagram

परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका के जन्मदिन की पार्टी मेक्सिको में हुई थी। किसी तस्वीर में परिणीति और प्रियंका गॉगल्स लगाकर और पाउट करके सेल्फी लेती नजर आ रही हैं, तो किसी में सभी अपने दोस्तों के साथ पूल में पार्टी कर रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर का बिकिनी टॉप, मैचिंग स्कर्ट और हेडस्कार्फ पहन रखा हैl वहीं, परिणीति व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

Parineeti Chopra Share Priyanka Chopra Unseen Birthday Photos, Said It will take lifetime to forget
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram

परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनके दोनों बहन और निक जोनस एक प्राइवेट जेट में बैठे नजर आ रहे हैं। तो किसी में निक, प्रियंका और परिणीति सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। परिणीति ने दो बार में कई सारे तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ परिणीति ने लिखा, 'बर्थडे फोटो डम्पl हमने लगातार 48 घंटे सेलिब्रेट किया है। जेट लैग, टैकोस, हग्स, हंसी और समुद्र का बवंडर। इस सबसे उबरने में एक हफ्ता लगेगा और भूलने में पूरी जिंदगी। हैप्पी बर्थडे टू वर्ल्डस देसी गर्ल लेकिन मेरी मिमी दीदी, आई लव यूl'

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Share Priyanka Chopra Unseen Birthday Photos, Said It will take lifetime to forget
प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में परिणीति और उनके दोस्त - फोटो : Instagram

परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed