फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन प्रियंका के नक्शे कदम पर चलीं परिणीति, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले करने वाली हैं यह काम

Fri, 13 Apr 2018 06:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra To Record Another Single With Amaal Mallik
parineeti chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा के नक्शे कदम पर चलने की ठान ली है। जिस तरह प्रियंका ने एक्टिंग के बाद गायिकी में पहचान बनाई,ठीक वैसे ही उनकी चचेरी बहन भी करने जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक के साथ एक गाना रिलीज करने जा रही हैं।

Parineeti Chopra To Record Another Single With Amaal Mallik
Parineeti Chopra

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति यह गाना ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले रिकॉर्ड करेंगी। वहीं, उनकी फिल्म 'नमस्ते लंदन' की शूटिंग खत्म होने के बाद इस गाने का वीडियो शूट किया जाएगा। खबर है कि कुछ दिन पहले ही परिणीति ने अमाल के साथ एक जैम सेशन भी किया है। 

Parineeti Chopra To Record Another Single With Amaal Mallik
Parineeti Chopra

परिणीति के गाने का नाम 'मुझे तुम' है। मिली जानकरी के अनुसार यह किसी पुराने गाने का रीक्रियेटेड वर्जन नहीं होगा। हालांकि, इस गाने का फ्लेवर एक्ट्रेस के पहले गाने ' माना कि हम यार नहीं' जैसा ही है, मगर सुर बिलकुल अलग हैं। इसे टी सीरीज के लेबल के साथ रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra To Record Another Single With Amaal Mallik
Parineeti Chopra

इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने 'माना कि हम यार नहीं' गाने को अपनी आवाज दी थी। उन्होंने यह गाना अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के लिए गाया था। आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म में उन्होेंने एक गायिका का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
Parineeti Chopra To Record Another Single With Amaal Mallik
Parineeti and Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म‘नमस्ते इंग्लैंड’की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले परिणीति और अर्जुन  फिल्म 'इश्कजादे' में भी एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 7 दिसंबर को रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed