फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympic 2024: जब विनेश फोगाट ने लगाए थे मोदी विरोधी नारे, कंगना रणौत ने अतीत की याद दिला किया कटाक्ष

Wed, 07 Aug 2024 09:23 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 07 Aug 2024 09:23 AM IST
विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Kangana Ranaut takes a dig at Vinesh Phogat tells PM Modi is reason for her victory
विनेश फोगाट-कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विनेश फोगाट ने मंगलवार, छह अगस्त को इतिहास रच दिया। वह 'पेरिस ओलंपिक 2024' में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वालीं पहली महिला भारतीय पहलवान बन गईं। विनेश ने सेमीफाइनल मैच में क्यूबा की युस्नीलिस गुजमैन को 5-0 से हराया। विनेश अब 7 अगस्त, बुधवार को देर रात फाइनल में यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर विनेश के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। हालांकि, अभिनेत्री और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत को विनेश पर कटाक्ष करते देखा गया है। 

Paris Olympics 2024 Kangana Ranaut takes a dig at Vinesh Phogat tells PM Modi is reason for her victory
सांसद कंगना रणौत (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

29 वर्षीया विनेश फोगाट पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में एक प्रमुख चेहरा थीं। इसलिए कंगना रणौत ने उनकी ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय पहलवान पर कटाक्ष किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विनेश की एक तस्वीर साझा की और अपनी जीत का श्रेय 'महान नेता' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।

Paris Olympics 2024 Kangana Ranaut takes a dig at Vinesh Phogat tells PM Modi is reason for her victory
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विनेश फोगाट की तस्वीर साझा करते हुए कंगना रणौत ने लिखा, 'भारत के पहले स्वर्ण पदक के लिए उंगलियां आपस में जुड़ीं...विनेश फोगाट ने एक समय विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने मोदी विरोधी नारे लगाए थे। फिर भी उन्हें देश और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया गया। यह लोकतंत्र की सुंदरता और एक महान नेता की पहचान है।' जानकारी हो कि 2024 के आम चुनाव में मंडी लोकसभा सीट जीतने के बाद कंगना अब भाजपा सांसद हैं।

Saiyami Kher: आयरनमैन ट्रायथलॉन के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं सैयामी, कहा- ये मानसिक शक्ति का भी परीक्षण करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Kangana Ranaut takes a dig at Vinesh Phogat tells PM Modi is reason for her victory
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विनेश फोगाट उन तीन शीर्ष पहलवानों में से एक थीं, जिन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उनके साथ खड़े अन्य पहलवान बजरंग पुनिया थे, जिन्होंने 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, और साक्षी मलिक, जो 2016 संस्करण में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।

Vikrant Massey: 12वीं फेल की सफलता के बाद खुद को 'बॉक्स ऑफिस स्टार' नहीं मानते विक्रांत मैसी, बोले- एक इनिंग..

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Kangana Ranaut takes a dig at Vinesh Phogat tells PM Modi is reason for her victory
कंगना रणौत - फोटो : ANI

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन कंगना रणौत ने ही किया है। इसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी है 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', 'उलझ' और 'बैड न्यूज' का कुछ ऐसा रहा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed