फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी को हुआ एड्स तो किसी का शव ठेले से पहुंचाया गया श्मशान, बेहद दुखद था इन बॉलीवुड स्टार्स का अंत

Wed, 26 Feb 2020 09:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 26 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Parveen Babi ak hangal These six Bollywood stars died in bad conditions
Bollywood - फोटो : Social Media

अक्सर आपने सुना होगा कि 'सपनों की मायानगरी मुंबई में हरदिन सैकड़ों लोग आंखों में स्टार बनने का सपना लेकर पहुंचते हैं।' लेकिन इसके आगे की बात ये है कि ऐसे ही सैकड़ों सपने यहां रोज टूटते हैं और वो टूटे सपने हररोज अपने घरों की ओर लौट जाते हैं। स्टार बनना और स्टारडम कायम रखना, इस बात में बड़ा फर्क है। इसे जो न समझ पाया वो ऐसा गुमनाम हुआ कि मौत पर चार कंधे भी न जुटा सका। आज बात बॉलीवुड की चमचमती नगरी के उस गुप अंधेरे कमरे की जहां सैकड़ों सांसें चुपचाप दफन हो गईं। ये भयानक और बहुत भयानक है।

Parveen Babi ak hangal These six Bollywood stars died in bad conditions
Parveen Babi - फोटो : Social Media

परवीन बाबी
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी ने अपने 15 साल के करियर में लगभग 50 फिल्मों में काम किया, इनमें से 12 फिल्में उन्होंने अकेले अमिताभ बच्चन के साथ कीं। अपने दौर में परवीन बाबी सबसे महंगी अभिनेत्री थीं। उस दौर में उन्होंने उस सफलता का स्वाद चखा जिससे उस वक्त बॉलीवुड की हर अभिनेत्री महरूम थी। महेश भट्ट से प्यार हुआ और फिर दिल ऐसा टूटा की चैन मौत से मिला। पैरानायड स्कित्जोफ्रेनिया नाम की बीमारी ने बाबी को बेसुध कर दिया। उम्र 56 हुई तो बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थीं। 20 जनवरी 2005 को अकेले घर में उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन दिन तक लाश बेड पर सड़ती रही। जब दरवाजे से ब्रेड-दूध नहीं हटा तो किसी ने पुलिस को खबर दी थी। तब जाकर लोगों को उनकी मौत की जानकारी मिली।

Parveen Babi ak hangal These six Bollywood stars died in bad conditions
एके हंगल

ए. के. हंगल
किसी बेहतरीन कलाकार और जिंदाजिल शख्सियत का ऐसा अंत होगा ये सोच कर भी दिल दहल जाता है। शोले में ए. के. हंगल का फेमस डायलॉग 'इतना सन्नाटा क्यों है भाई' लोगों को आज भी याद है। कई पुरानी फिल्मों को देखकर आज भी हंगल साहब याद आ जाते हैं। हंगल साहब ने कभी बुलंदियों को छुआ था लेकिन अंतिम दिनों में इलाज को पैसे भी न थे। मौत से पहले कई बीमारियों ने उन्हें घेर लिया। अमिताभ को जब पता चला तो 20 लाख की मदद भेज दी। लेकिन हंगल साहब न बच पाए। तंगहाली में उन्होंने सांसें तोड़ दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parveen Babi ak hangal These six Bollywood stars died in bad conditions
geetanjali nagpal

गीतांजलि नागपाल
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ रैंप पर चलने वालीं मॉडल गीतांजलि नागपाल एक एक्ट्रेस बनकर उभरीं। 32 साल की गीतांजलि साल 2007 में भीख मांगती हुई मिली थीं। फिल्मों में असफल हुई तो ड्रग की लत लग गई। अपनी जरूरत पूरी करने के लिए वो नौकरानी तक बन गई थीं। साल 2008 में तंगी से गुजरते हुए गीतांजलि नागपाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
Parveen Babi ak hangal These six Bollywood stars died in bad conditions
निशा नूर

निशा नूर
80 के दशक में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री निशा नूर का सिक्का चलता था। कमल हासन जैसे कई स्टार्स के साथ निशा ने काम किया। इतनी सफलता के बावजूद निशा की जिंदगी वीरान और दर्दभरी ही रही और उसी हालत में वो दुनिया से चल बसीं। एक वेबसाइट के मुताबिक, निशा नूर को नागोर दरगाह के पास मरणासन्न अवस्था में पाया गया था। उस वक्त उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि उनके शरीर पर कीड़े और चीटियां रेंग रही थीं और उनका ध्यान रखने के लिए कोई भी नहीं था। अस्पताल लाने पर पता चला कि निशा को एड्स है और इसके चलते उनकी हालत और खराब होती चली गई...और फिर साल 2007 में निशा नूर ने इस दुनिया से चली गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed