इन दिनों परवीन बाबी की बायोपिक को लेकर काफी चर्चा रही है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इस फिल्म में परवीन बाबी की भूमिका निभाने जा रही हैं। परवीन बॉबी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा है। परवीन बाबी को सबसे पहला मौका निर्माता -निर्देशक बी आर इशारा ने फिल्म 'चरित्र' में दिया था। साल 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म में परवीन बॉबी को कास्ट किए जाने के पीछे बड़ी दिलचस्प कहानी है।
Parveen Babi Biopic: इस निर्देशक की खोज कही जाती हैं परवीन बाबी ,जाने कैसे मिला था पहली फिल्म में मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन दिनों निर्माता -निर्देशक अपनी फिल्म 'चरित्र' के लिए एक नई लड़की की तलाश कर रहे थे। इस फिल्म में शिखा की भूमिका के लिए उन्होंने कई लड़कियों के ऑडिशन लिए लेकिन कोई भी लड़की शिखा की भूमिका के लिए नहीं जम रही थी। उसी दौरान बी आर इशारा मुंबई के मरीन ड्राइव एरिया से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर एक लड़की पर पड़ी जो बिंदास अंदाज में सिगरेट पी रही थी। उस लड़की के सिगरेट पीने के अंदाज से बी आर इशारा इतने प्रभावित हुए कि उन्हें लगा कि उनकी फिल्म 'चरित्र' की शिखा मिल गई।
वह लड़की कोई और नहीं बल्कि परवीन बाबी थी। फिल्म 'चरित्र' में परवीन बाबी ने एक ऐसी लड़की शिखा की भूमिका निभाई जो सिगरेट पीती है। उस जमाने में लड़कियों का सिगरेट पीना अच्छा नहीं माना जाता था। इसी विषय को केंद्र में रखकर बी आर इशारा ने एक बेहतरीन फिल्म बनाई थी। इस फिल्म के बाद परवीन बाबी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में एक से बढ़कर एक सफल फिल्मों में काम किया। वहीं बी आर इशारा ने भी कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।
Animal: 'एनिमल' की रिलीज डेट नहीं खिसकी आगे? तय तारीख को ही सिनेमाघरों में आएगी रणबीर की फिल्म
निर्माता -निर्देशक बी आर इशारा की फिल्म 'चेतना' अपने जमाने की कल्ट फिल्म मानी जाती है। साल 1970 में रिलीज हुई इस फिल्म में शत्रुघन सिन्हा, रेहाना सुल्तान और अनिल धवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बी आर इशारा इस फिल्म का सीक्वल 'चेतना 2' बनाना चाह रहे थे और इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम भी शुरू हो गया था,लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से यह फिल्म नहीं बना सके और बी आर इशारा का यह फिल्म बनाने का सपना अधूरा रह गया।
दरअसल, बी आर इशारा को चेतना का सीक्वल बनाने का ख्याल साल 2005 में आया। इस फिल्म का सीक्वल बनाने की प्रेरणा शत्रुघन सिन्हा ने बी आर इशारा को दी थी। शत्रुघन सिन्हा ने बी आर इशारा को सलाह दिया कि जब 'चेतना' रिलीज हुई थी तो उस फिल्म ने आग लगा दिया था, इस समय वैसी फिल्म फिर से बनाने का सही समय है। शत्रुघन सिन्हा के सलाह पर बी आर इशारा ने फिल्म पर काम शुरू किया,लेकिन तभी से उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा और वह इस फिल्म को नहीं बना पाए।
Celebs: इन आउटसाइडर्स सेलेब्स ने किया 'बॉलीवुड गैंग' को लेकर खुलासा, खोले इंडस्ट्री के कई काले चिट्ठे