यूं तेरी रहगुजर से दीवानावार गुजरे
बेहतरीन उर्दू शायरी का फन रखने वाली मीना कुमारी ने अपनी जिंदगी में तमाम शायरी और गजलें लिखीं। इन शायरियों के जरिए मीना कुमारी ने अपनी जिंदगी का दर्द बताया था। हालांकि ये दर्द सिर्फ अकेले उनकी कहानी बयां नहीं करता बल्कि हिंदी सिनेमा की कई उन अभिनेत्रियों की भी सच्चाई बताता है जिनका अंत बेहद दर्दनाक रहा। शानो-शौकत से रहने वाली बॉलीवुड की बहुत सी हसीनाएं ऐसी थीं जिनका फिल्मी करियर तो बेहद शानदार रहा, लेकिन उन्हें मौत भयावह मिली। तो चलिए आज आपको बताते है उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हें मिली थी बेहद दर्दनाक मौत।
परवीन बाबी से मीना कुमारी तक, लाखों दिलों पर राज करने वाली इन अभिनेत्रियों को मिली थी बेहद दर्दनाक मौत
परवीन बाबी
70-80 के दशक में अपनी अदाओं और दमदार अभिनय से लोगों का मन मोह लेने वाली परवीन बाबी की मौत बेहद दुख भरी थी। परवीन बाबी ने कई हिट फिल्में दी थी। परवीन महेश भट्ट के साथ रिलेशनशिप में भी रहीं थीं। हालांकि एक वक्त के बाद वो स्तिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गईं। ये एक मानसिक बीमारी थीं जिसने उनसे उनका करियर और रिश्ता सबकुछ छीन लिया था। साल 2005 में वो अपने घर में मृत पाईं गईं। 3 दिन तक परवीन बाबी की लाश उनके घर में पड़ी रही और फिर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
दिव्या भारती
5 अप्रैल 1993 को मुंबई के वर्सोवा इलाके के एक अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से एक कमसिन लड़की सीधे नीचे आ गिरी थी। वो कोई और नहीं बल्कि हजारों लाखों दिलों पर राज करने वाली दिव्या भारती थीं। उनकी मौत की गुत्थी का आजतक नहीं सुलझ पाई। दिव्या भारती ने साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। जिसके बाद मुंबई में फ्लैट लिया था। इसी फ्लैट से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे एक हादसा करार देकर उनकी फाइल बंद कर दी। दिव्या अगर जिंदा होतीं तो कामयाबी के रास्ते पर चलकर वो कई अभिनेत्रियों से आगे निकल जातीं।
मधुबाला
हिंदी सिनेमा की वीनस कही जाने वाली मधुबाला की खूबसूरती देखकर हर निगाह उन पर ही टिक जाती थी। उनकी प्रतिभा से तो हर कोई वाकिफ था ही साथ ही उनकी अदाओं पर भी लोग दिल हार जाते थे। मधुबाला का फिल्मी करियर तो काफी सफल रहा था, लेकिन दिलीप कुमार के साथ उनकी नाकाम मोहब्बत ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था। कहा जाता है कि मधुबाला के दिल में छेद था और उस वक्त इसका इलाज मुमकिन नहीं था। ऐसे में महज 36 साल की उम्र में मधुबाला सबको छोड़कर इस दुनिया से चली गईं थीं।
मीना कुमारी
मीना कुमारी ने 30 साल के करियर में 90 फिल्मों में काम किया था। उन्हें बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन कहते थे। मीना का फिल्मी करियर बेहद सफल था, लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत दर्द से गुजर रहीं थीं। अपने दर्द को बर्दाश्त करने के लिए वो शराब पिया करती थीं। उन्हें शराब की लत इतनी ज्यादा लग गई थी कि लीवर की समस्या हो गई। अंत में मीना कुमारी की हालत ऐसी हो गई कि उनके पास अस्पताल के बिल भरने के पैसे भी नहीं थे।
कमेंट
कमेंट X