फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, शाहरुख खान ने खास अंदाज में दी बधाई

Fri, 11 Nov 2022 07:20 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
pathaan actor shah rukh khan congratulate deepika padukone completing 15 years of om shanti om
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान - फोटो : रेड चिलीज

फिल्म 'ओम शांति ओम' साल 2007 में आज ही की तारीख में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 15 साल हो चुके हैं, तो वहीं दीपिका ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के साथ इस फिल्म से डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों दिमाग में अपनी एक अलग छवि बना ली थी। आज शाहरुख खान ने इस मौके पर बेहद खास तरीके से दीपिका पादुकोण को बधाई दी है।

pathaan actor shah rukh khan congratulate deepika padukone completing 15 years of om shanti om
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram: @deepikapadukone

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम से फिल्मों के दृश्यों से एक कोलाज साझा किया है, जिसमें फिल्मों के अलग-अलग दृश्यों में दीपिका और शाहरुख को एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा- "फैब्युलस 15 शानदार वर्षों तक...दृढ़ता...आपके साथ अद्भुत परफॉर्मेंस...गर्मजोशी से गले मिलना। अभी भी आपको आपको देख रहे हैं और आपको देख रहे हैं... और अभी भी आपको देख रहे हैं…।

pathaan actor shah rukh khan congratulate deepika padukone completing 15 years of om shanti om
दीपिका और शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की इस पोस्ट को देखने के बाद दीपिका पादुकोण ने भी दिल छू लेने वाला रिप्लाई दिया और कमेंट बॉक्स में लिखा- शब्दों में हमारे प्यार को डिस्क्राइब नहीं किया जा सकता। वहीं मृणाल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाला इमोटिकॉन्स ड्रॉप किया। वहीं फैंस भी प्यार लुटाते दिखाई दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

विज्ञापन
विज्ञापन
pathaan actor shah rukh khan congratulate deepika padukone completing 15 years of om shanti om
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है के फिल्म 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद दीपिका पादुकोण ने उनके साथ 'चेन्नई एक्स्प्रेस' और हैप्पी न्यू ईयर में काम किया है और अब ये जोड़ी फिल्म 'पठान' से चौथी बार फिर से स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed