शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान कमाई के नाम पर खूब रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने सिनेमाजगत में करीब चार साल बाद वापसी की है। फिल्म के रिलीज होने के बाद अभिनेता का फैंस काफी खुश थे। पठान के क्रेज का ही असर था, जो पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त 57 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इस समय पठान ने देशभर में 511.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म जवान और डंकी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में डंकी के सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Shahrukh Khan: डंकी के सेट से शाहरुख के फोटोज और वीडियो वायरल, कूल लुक में नजर आए अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठान के बाद शाहरुख खान ने जवान पर काम शुरू कर दिया था। वहीं अब अभिनेता डंकी की शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों शाहरुख जहां मुंबई में फिल्म जवान की शूटिंग कर रहे थे, वहीं वह डंकी के शूट के लिए पुणे पहुंचे थे। खबर है कि यहां के एक कॉलेज में उन्होंने गाने की शूटिंग की है। जिसके वीडियो और फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Paris Hilton: यौन शोषण के चलते खुद को एसेक्सुअल समझने लगी थीं पेरिस हिल्टन, बोलीं- पति कार्टर ने बदली जिंदगी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख की फिल्म डंकी में अरिजीत सिंह ने भी एक गाने में अपनी आवाज दी है। और गाने के बोल हैं 'तू ही मेरी दुआ ते रब तू मेरा' है। खबरों के अनुसार इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। खबरें ये भी हैं इस फिल्म के लिए शाहरुख अंडरवाटर शूट करने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म के सेट से जो लुक वायरल हो रहा है, इस बारे में अभी ये कहना मुश्किल है कि वाकई डंकी फिल्म से शाहरुख का यह लुक है।
He is an emotion ♥️ one more video of @iamsrk from #Dunki shoot in #Pune pic.twitter.com/kGwnLlKCpB
पठान के बाद शाहरुख खान की जवान और डंकी रिलीज होगी। बीते दिन जवान की नई रिलीज डेट की जानकारी सामने आई थी। एक क्रिटिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने 'जवान' का पोस्टर साझा कर लिखा, 'फिल्म 'जवान' 2 जून 2023 को रिलीज नहीं होगी। बल्कि फिल्म किसी अन्य तारीख को रिलीज होगी। हालांकि अभी तक नई तारीख की जानकारी नहीं दी गई है।
जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और डंकी में तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। राजकुमार हिरानी की डंकी 23 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हो सकता है कि भविष्य में इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जाए।