फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika-Ranveer: पति रणवीर सिंह के साथ बोट पर मस्ती करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, सामने आया कपल का क्यूट वीडियो

Fri, 04 Nov 2022 11:25 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Nov 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
Pathaan actress Deepika Padukone enjoys a boat ride with husband Ranveer Singh video goes viral
deepika padukone ,ranveer singh - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की वजह से खूब लाइमलाइट में हैं। बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें दीपिका के अवतार को फैंस ने पसंद किया। टीजर में दीपिका धांसू एक्शन करती नजर आईं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में आ गईं। दीपिका और रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड का यह खूबसूरत कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहा है। 

Pathaan actress Deepika Padukone enjoys a boat ride with husband Ranveer Singh video goes viral
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी लविंग वाइफ के साथ नजर आए। वीडियो की शुरुआत रणवीर सिंह के साथ ही होती है। सामने आए इस वीडियो में देखने को मिला कि दीपिका पादुकोण अपने पति के साथ मस्ती कर रही हैं और अभिनेता अपनी लविंग वाइफ से थोड़ा छेड़ भी रहे हैं। इस दौरान दोनों एक बोट में हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने दीपिका पादुकोण के लिए 'क्यूटी' भी लिखा।

यह भी पढ़ें:- Double XL: 'डबल एक्सएल' की रिलीज से पहले हुमा कुरैशी का खुलासा, अभिनेत्री ने भी झेला बॉडी शेमिंग का दर्द

Pathaan actress Deepika Padukone enjoys a boat ride with husband Ranveer Singh video goes viral
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

लुक की बात करें तो दीपिका ने व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक शॉट कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने सफेद जूते और काले चश्मा से अपना लुक और अमेजिंग बनाया है। वहीं, रणवीर उनके साथ सफेद टी, ब्लैक ट्रैक पैंट में पीले रंग की चप्पल पहने हुए हैं। दोनों इस बोट में मौसम का मजा ले रहे हैं। बता दें कि दीपिका और रणबीर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। बीते दिनों, यह अफवाह उठी थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच अनबन शुरू हो गई है। हालांकि, यह खबरें गलत साबित हुईं।

यह भी पढ़ें:- 2022 Flop Actors: अक्षय ही नहीं इन स्टार्स ने भी लगाई फ्लॉप की झड़ी, एक या दो नहीं दीं तीन से चार डिजास्टर

View this post on Instagram

A post shared by Ranveersingh (@ranveersinghsfanclub)

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan actress Deepika Padukone enjoys a boat ride with husband Ranveer Singh video goes viral
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'सर्कस' में नजर आएंगे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अगले साल 10 फरवरी को साल 2023 में  रिलीज होगी। वहीं, दीपिका 'पठान', 'जवान', 'फाइटर' में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed