पठान बॉक्स ऑफिस पर लगातार जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम होती नहीं दिख रही है, यही वजह है कि टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई के बाद पठान का दूसरा वीकएंड भी शानदार रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ बटोर लिए हैं।
Pathaan Box Office Collection: अब रॉकी भाई से टक्कर लेने निकला पठान, जानें 12वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है। पहले हफ्ते में केवल भारत में 364.15 करोड़ का कलेक्शन कर यह फिल्म दिग्गजों को हैरान कर चुकी है। फिल्म ने 10वें दिन यानी शुक्रवार को 14.67 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 11वें दिन फिल्म ने 23.25 करोड़ का कारोबार किया था।
Nawazuddin Siddiqui: मां-पत्नी के विवाद से परेशान हुए नवाजुद्दीन, आलीशान घर छोड़ होटल में रहने को मजबूर
अब फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे रविवार को बड़े उछाल के साथ 27.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 428.90 करोड़ हो गया है। बता दें कि बीते दिन फिल्म ने आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
Varun Sharma Birthday: वरुण शर्मा के बर्थडे बैश में नजर आए ये बॉलीवुड सेलेब्स, शहनाज ने लूटी लाइमलाइट
वहीं, ताजा कलेक्शन के बाद अब पठान यश की केजीएफ चैप्टर 2 (हिंदी) के लाइफटाइम कलेक्शन को सोमवार को तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। 13वें दिन यह फिल्म बाहुबली 2 के बाद हिंदी पट्टी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी।
Stand Up Comedy: कोई था वकील तो किसी ने की थी इंजीनियरिंग, ये सेलेब्स नौकरी छोड़ बन गए टॉप स्टैंड अप कॉमेडियंस
गौरतलब है कि शाहरुख खान 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता बन गए हैं। फिल्म को मिल रहे जबर्दस्त रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पठान जल्द ही बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
Bhaukaal: वेब सीरीज 'भौकाल' के अगले चैप्टर में नजर आएंगी वाणी कपूर, यूपी के दूसरे डीजीपी पर आधारित होगी कहानी