फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Box Office Collection: पठान ने 19वें दिन फिर दिखाया कमाल, 500 करोड़ से महज इतनी दूर है फिल्म

Sun, 12 Feb 2023 08:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Feb 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day 19 India Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film Earnings
फिल्म पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान की पठान ने टिकट खिड़की पर एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बीते दिन यानी शनिवार के कलेक्शन के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि रविवार को भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। आइए जानते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।


Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने साउथ स्टार्स संग किया रोमांस, रोमांटिक सीन देख फैंस ने बजाईं सीटियां

Pathaan Box Office Collection Day 19 India Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film Earnings
फिल्म पठान - फोटो : social media

शाहरुख ने फिल्म पठान से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लीड हीरो के रूप में वापसी की है। यही वजह है कि सिनेमाघरों में लोग बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। हाल ही में यश की केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब किंग खान की यह फिल्म बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।
Main Deendayal Hun: अब होगा दीनदयाल उपाध्याय की मौत की साजिश का खुलासा, अन्नू कपूर की मौजूदगी में फिल्म शुरू

Pathaan Box Office Collection Day 19 India Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film Earnings
फिल्म पठान - फोटो : social media

फिल्म की कमाई की बात करें तो यह अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। पहले एक्सटेंडेड वीक में फिल्म ने 364.15 करोड़ का कारोबार किया था। इसमें फिल्म ने हिंदी भाषा में 351 करोड़, तेलुगू में 9 करोड़ और तमिल में 4.15 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 94.75 का कारोबार किया था। इसके अलावा फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 5.9 करोड़, शनिवार को 11.25 करोड़ का बिजनेस किया था। 
Rocket Boys 2: 'रॉकेट बॉय 2' का टीजर जारी! देखने को मिली देश के वैज्ञानिकों के हौसले की कहानी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day 19 India Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film Earnings
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब फिल्म के तीसरे रविवार के आंकड़े भी आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 19वें दिन जबर्दस्त उछाल दर्ज करते हुए 14 करोड़ बटोर लिए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 490.05 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म की कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि पठान जल्द ही प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 को पीछे छोड़ देगी। 
Javed Akhtar: जब दिखा मौत का डर तब जावेद अख्तर ने छोड़ी शराब की लत, बोले- नहीं रुकता तो मर जाता

विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day 19 India Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film Earnings
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि राजामौली की यह फिल्म हिंदी भाषा में 510 करोड़ का कारोबार की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख जल्द जवान में नजर आने वाले हैं। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Bigg Boss 16: फिनाले में दिखेगा सलमान का अनोखा अंदाज 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed