सब्सक्राइब करें

Pathaan BO Collection: बाहुबली के बाद 'रॉकी भाई' पर भी भारी पड़ा पठान, दूसरे ही दिन कमाई 100 करोड़ के पार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Jan 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day two Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film Thursday Earnings
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख की पठान ने बॉलीवुड के अच्छे दिन वापस ला दिए हैं। किंग खान की इस फिल्म को लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है,  जिसकी वजह से यह फिल्म लगातार झंडे गाड़ रही है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस की ताबड़तोड़ कमाई के बाद, दूसरे दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि पठान ने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।


Pathaan: क्या 'पठान' में शाहरुख की मां का रोल निभानी वाली अदाकारा को जानते हैं आप? आमिर खान से है खास कनेक्शन

Pathaan Box Office Collection Day two Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film Thursday Earnings
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस मामले मे पठान ने केजीएफ 2 और वॉर जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था। यही वजह थी कि दिग्गजों को पहले से ही अंदाजा लग गया था कि पठान बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है। फिल्म की कमाई की बात करें तो फर्स्ट डे पर इसने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फिल्म ने हिंदी भाषा में 55 करोड़ और अन्य भाषाओं में 2 करोड़ की कमाई कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। 
Shahrukh Khan: देश के लिए भावुक नजर आए किंग खान, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखी दिल छू लेने वाली बात

Pathaan Box Office Collection Day two Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film Thursday Earnings
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को ओपनिंग डे से भी ज्यादा बिजनेस किया है। आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन 69.5 करोड़ का कारोबार कर लिया है। गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने का फिल्म को पूरा फायदा मिला है। इस जबर्दस्त कलेक्शन के बाद फिल्म की कुल कमाई 126.5 करोड़ पहुंच गई है। 
Rakhi Sawant: निकाह के बाद पहली बार चादर चढ़ाने दरगाह पहुंचीं राखी सावंत, कहा- सब लोग मेरी शादी के लिए दुआ करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day two Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film Thursday Earnings
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

इसी के साथ पठान ने दो दिन की कमाई में केजीएफ 2 और बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने दो दिनों में 100.74 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, प्रभास की बाहुबली 2 ने महज 81.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। पठान की इस शानदार शुरुआत के बाद माना जा रहा है कि पांच दिन के एक्सटेंडेड वीकएंड में यह फिल्म कई रिकॉर्ड आसानी से अपने नाम कर लेगी।
Pathaan: पठान की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर आया प्रकाश राज का रिएक्शन, बहिष्कार करने वालों पर जमकर साधा निशाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed