बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह लगातार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं और हो भी क्यों न। आखिर वह चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता के प्रशंसक उन्हें पर्दे पर फिर से काम करते देखने के लिए बेताब हैं। शाहरुख खान की इन्हीं आगामी फिल्मों में से एक है 'पठान', जिसकी रिलीज में अब केवल तीन महीने बचे हैं। 'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अब एक बार फिर दीपिका 'पठान' के लिए अपनी कमर कस चुकी हैं। हाल ही में दीपिका ने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी एक अपडेट साझा की है, जिसे सुन फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ जाएगी।
Pathaan: दीपिका पादुकोण ने फिर कसी 'पठान' के लिए कमर, डबिंग करने स्टूडियो पहुंचीं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें माइक और स्क्रिप्ट दिखाई दे रही है। 'पठान' फिल्म से जुड़ी इस तस्वीर से साफ जाहिर हो रहा है कि अभिनेत्री ने फिल्म के लिए डबिंग शुरू कर दी है। आपको बता दें कि दीपिका की इस आगामी फिल्म को रिलीज होने में अब सिर्फ तीन महीने का समय रह गया है। इस कारण से मेकर्स फिल्म की तैयारी में जोरो-शोरों से जुटे हैं। फिल्म के शूटिंग शेड्यूल के खत्म होने बाद अब मेकर्स फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर तेजी से काम कर रहे हैं।
Tanushree Dutta: पहले कार का ब्रेक फेल किया, फिर जहर देने की कोशिश की...तनुश्री दत्ता ने किया सनसनीखेज खुलासा
दीपिका ने पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, 'वर्क इन प्रोग्रेस...पठान।' इस तस्वीर में दीपिका नहीं बल्कि डबिंग स्क्रिप्ट और कॉफी मग नजर आ रहा है। आपको बता दें ‘ओम शांति ओम’ और 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद अब एक बार फिर दीपिका, शाहरुख खान के साथ 'पठान' फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमे दीपिका जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। कुछ ही दिनों पहले साझा किए गए एक टीजर वीडियो के जरिए अभिनेत्री ने अपने लुक से पर्दा उठाया था। इसमें वह एक फाइटर लुक में नजर आ रही हैं।
Liger On Ott: नुकसान की भरपाई करने के लिए मेकर्स ने लिया ओटीटी का सहारा, जानें कब और कहां देख सकेंगे 'लाइगर'
View this post on Instagram
टीजर में दीपिका बंदूक पकड़े गोली दागती नजर आ रही थीं। दीपिका ने इस टीजर के साथ पठान की रिलीज डेट का भी एलान किया था। उन्होंने लिखा, 'पठान हिन्दी, तमिल और तेलुगू में 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।' इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहरुख खान और जॉन अब्राहम अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
Filmy Wrap: थैंक गॉड पर विवाद बढ़ा और तनुश्री दत्ता के कत्ल की साजिश, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें