फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: थैंक गॉड पर विवाद बढ़ा और तनुश्री दत्ता के कत्ल की साजिश, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 22 Sep 2022 07:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 22 Sep 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Controversy escalates over Thank God Tanushree Dutta murder conspiracy Raju Srivastav last rites
थैंक गॉड, तनुश्री दत्ता - फोटो : Social Media

मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ होता रहता है, जिसे जानने के लिए दर्शकों हमेशा उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड को पसंद करने वाले लोग स्टार्स से जुड़ी हर बात जानना के लिए हमेशा बेसबर रहते हैं।जहां बुधवार का दिन मनोरंजन जगत के लिए दुखभरा रहा था, वहीं गुरुवार का हाल भी कुछ ऐसा ही है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई, जो सभी की आंखों में आंसू छोड़ गई। जो लोग आज खबरों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए, हम उनके लिए फिल्मी रैप लेकर आए हैं। जिसमें हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं। 

Filmy Wrap Controversy escalates over Thank God Tanushree Dutta murder conspiracy Raju Srivastav last rites
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए। सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव हमेशा के लिए मौन हो गए। आज यानी गुरुवार को राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया। उनके परिवारवालों, दोस्तों और प्रशंसकों ने नम आंखों से विदाई दी। कुछ लोगों ने भावुक मन से राजू अमर रहे...के नारे भी लगाए।
Raju Srivastav Funeral Live: पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, लोगों ने लगाए 'अमर रहे' के नारे

Filmy Wrap Controversy escalates over Thank God Tanushree Dutta murder conspiracy Raju Srivastav last rites
'थैंक गॉड' - फोटो : Social Media

अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में विरोध शुरू हो गया है। अभिनेता की नई फिल्म को लेकर कायस्थ समाज के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि फिल्म थैंक गॉड में हमारे आराध्य देव चित्रगुप्त को गलत ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने अभिनेता अजय देवगन के अलावा फिल्म निर्देशक, निर्माता और मारूति इंटरनेशनल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Thank God: अजय देवगन की फिल्म पर कायस्थ समाज का विरोध, भगवान चित्रगुप्त को गलत तरीके से प्रदर्शित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Controversy escalates over Thank God Tanushree Dutta murder conspiracy Raju Srivastav last rites
Raju Srivastav, Rohan Joshi - फोटो : Social media

मशूहर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते दिन दुनिया से विदा ले चुके हैं। लंबे समय से अस्पताल में भर्ती राजू ने बुधवार को अंतिम सांस ली। कॉमेडियन की मौत की खबर सामने आते ही हर कोई शोक में डूब गया। एक महीने से ज्यादा समय तक जारी जिंदगी से जंग में राजू आखिरकार हार गए। आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर  कॉमेडियन को अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके निधन के बाद से ही हर कोई लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी बीच स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी के राजू श्रीवास्तव को लेकर किए गए ट्वीट ने बवाल मचा दिया है।
Raju Srivastav Passed Away: राजू श्रीवास्तव पर अभद्र टिप्पणी करना रोहन जोशी को पड़ा भारी, जमकर हो रही आलोचना

विज्ञापन
Filmy Wrap Controversy escalates over Thank God Tanushree Dutta murder conspiracy Raju Srivastav last rites
'कोड नेमः तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस बार अपने फैंस के लिए एक्शन थ्रिलर लेकर आने वाली हैं। वह लंबे से समय हार्डी संधू संग अपनी फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' की शूटिंग में व्यस्त थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रही थीं। अब आखिरकार इस पावर पैक थ्रिलर का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें परिणीति जबरदस्त एक्शन करती दिखाई दे रही हैं। जबकि हार्डी संधू भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।
Code Name Tiranga Teaser: देश को बचाने के मिशन पर चलीं परिणीति, देखें 'कोड नेम तिरंगा' का धमाकेदार टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed