सब्सक्राइब करें

Pathaan: क्या आपने नोटिस किया ‘पठान’ में शाहरुख और जॉन का ब्रोमांस? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 03 Feb 2023 01:11 PM IST
विज्ञापन
Pathaan shah rukh khan and john Abraham romantic video on brahmastra kesariya song is going viral on internet
जॉन अब्राहम, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान की एक्शन अवतार में वापसी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी काफी सराहना हुई है। लेकिन क्या आपने फिल्म में जॉन और शाहरुख के रोमांस को देखा? रोमांस...ये पढ़कर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा कि एक्शन की बात छोड़ हम रोमांस की बात क्यों कर रहे हैं। तो चलिए इसकी वजह आपको बताते हैं...

Pathaan shah rukh khan and john Abraham romantic video on brahmastra kesariya song is going viral on internet
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक बदलने से पूरे वीडियो का मतलब ही बदल गया। फैंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा कि 'पाठन' का सीन जब जिम (जॉन), रुबीना (दीपिका) की मदद से पठान (शाहरुख) को अपने जाल में फंसा लेता है। फिल्म में यह एक थ्रिलर सीन है, जो दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा देता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस सीन में 'ब्रह्मास्त्र' के 'केसरिया' गाने को लगा दिया गया है।

Pathaan: शाहरुख के फैन हुए उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो! ट्वीट कर 'पठान' को बुलाया 'किंग', SRK ने दिया यह जवाब

Pathaan shah rukh khan and john Abraham romantic video on brahmastra kesariya song is going viral on internet
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वीडियो में जॉन स्वीमिंग पुल में हैं और सामने से शाहरुख खान अपने चश्मे को हटाते हुए आ रहे हैं। 'केसरिया' गाने की वजह से यह सीन बेहद रोमांटिक लग रहा है और सोशल मीडिया यूजर भी इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस सीन में शाहरुख-जॉन की केमिस्ट्री, शाहरुख-कटरीना (जब तक है जान) से भी अच्छी है', तो दूसरे ने लिखा, 'ये देखकर मजा आ गया। इसी तरह की मजेदार प्रतिक्रिया यूजर इस वीडियो पर दे रहे हैं।'

Sidharth-Kiara: छह फरवरी को ही होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी? जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस ने कंफर्म कर दी तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan shah rukh khan and john Abraham romantic video on brahmastra kesariya song is going viral on internet
फिल्म पठान - फोटो : social media

वहीं, 'पठान' की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से जलवा दिखा रही है। फिल्म पहले ही दिन करीब 57 करोड़ का कलेक्शन कर सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। ‘पठान’ को देश ही नहीं विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है। ‘पठान’ का अब तक का कलेक्शन 364.00 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में अब यह जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में भी शामिल होने को बेकरार है।

Nayanthara: कास्टिंग काउच पर साउथ की लेडी सुपरस्टार का खुलासा, बोलीं- लीड रोल के बदले प्रोड्यूसर ने...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed