सब्सक्राइब करें

Sidharth-Kiara: छह फरवरी को ही होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी? जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस ने कंफर्म कर दी तारीख

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Feb 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani suryagarh palace jaisalmer confirms wedding as it comments on Papprazi account
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बी-टाउन का यह पॉपुलर कपल आने वाले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चर्चा है कि, वे जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे। मशहूर पैपराजी विरल भयानी सिद्धार्थ और कियारा की शादी कवर करने जा रहे हैं, यह हम नहीं बल्कि उनके द्वारा किया गया पोस्ट का दावा है। इसके साथ ही इस पोस्ट पर एक ऐसा कमेंट आया है, जिसने सिद्धार्थ और कियारा की शादी की सभी चर्चाओं को पुख्ता कर दिया है। कैसे........? चलिए जानते हैं..

Sidharth Malhotra Kiara Advani suryagarh palace jaisalmer confirms wedding as it comments on Papprazi account
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Social Media

इस समय मीडिया में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड का यह स्टार कपल 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इसकी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं, लेकिन पैपराजी अकाउंट विरल भयानी के पोस्ट पर सूर्यगढ़ पैलेस के द्वारा एक कमेंट किया गया है। इस कमेंट से सिद्धार्थ और कियारा की शादी पर मुहर लगती दिख रही है। दरअसल, पैपराजी हैंडल विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट लिखा, 'हम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को कवर करने के लिए जैसलमेर जा रहे हैं।'
Annu Kapoor: अन्नू कपूर ने बताया अपनी सेहत का हाल, बोले- डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sidharth Malhotra Kiara Advani suryagarh palace jaisalmer confirms wedding as it comments on Papprazi account
कियारा-सिद्धार्थ - फोटो : social media

वह आगे लिखते हैं,'हम कल फ्लाइट से पहुंचेंगे और फिर जीप लेकर जैसलमेर जाएंगे। हमें यकीन नहीं है कि हमें क्या मिलने वाला है, लेकिन हम ठंड के मौसम को संभालेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। ज्यादातर फोटोद आम तौर पर सितारों द्वारा अपलोड की जाती हैं, जिनका हम इंतजार करते हैं और देखते हैं। लेकिन इस बार यह मौका हमें मिला है। 4 से 6 फरवरी के बीच सूर्यगढ़ पैलेस में शादी होगी।' विरल भयानी के इस पोस्ट पर सूर्यगढ़ पैलेस ने कमेंट कर सिद्धार्थ-कियारा की शादी की पुष्टि कर दी है। कमेंट सेक्शन में सूर्यगढ़ पैलेस के आधिकारिक इंस्टा हैंडल ने लिखा, 'जल्द ही मिलते हैं।'
Angelina Jolie: 20 की उम्र में की थी एंजेलिना ने पहली शादी, तीन साल बाद हो गई थीं पति से अलग
suryagarh palace comment

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani suryagarh palace jaisalmer confirms wedding as it comments on Papprazi account
सूर्यगढ़ पैलेस में करेंगे सिद्धार्थ और कियारा शादी - फोटो : Social Media

इससे पहले खबरें आई थीं कि, 'सिद्धार्थ और कियारा फरवरी के पहले सप्ताह में शादी करने जा रहे हैं। वे 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। उनके प्री वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी को होंगे, जहां उनके मेहमान और परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे।' एक अन्य रिपोर्ट की मुताबिक, 'शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रहे यासीन दोनों की शादी की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करेंगे। कथित तौर पर, मेहमानों के 3 फरवरी को आने की उम्मीद है। समारोह में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल होंगे।' 
Nayanthara: कास्टिंग काउच पर साउथ की लेडी सुपरस्टार का खुलासा, बोलीं- लीड रोल के बदले प्रोड्यूसर ने...
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed