शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की आधिकारिक रूप से घोषणा 2 मार्च को एक टीजर जारी करके की गई थी। इसके बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किए गए टीजर से दीपिका पादुकोण के सीन को दोबारा से शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट फैंस को बताई है। इस टीजर के बाद से ही फैंस ने सोशल मीडिया पर जल्द ट्रेलर रिलीज करने और 25 जून को पोस्टर रिलीज करने की मांग तेज कर दी है।
Pathaan: टीजर में दीपिका का दमदार किरदार देख फैंस कर रहे 25 जून को पोस्टर रिलीज करने की मांग, जानें क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण के ही डायलॉग को लिखा है। कैप्शन ने लिखा है, 'कुछ था तो बस यही एक देश... इंडिया। पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' इस टीजर में दीपिका का अंदाज एकदम दमदार लग रहा है। इसे देखने के बाद से ही फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फैंस चाहते हैं कि शाहरुख के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जाए। शाहरुख खान ने 25 जून 1992 को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बस ट्रेलर दे दो यार', तो दूसरे ने लिखा, 'अब पठान के लिए इंतजार नहीं होता।' इनके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'कृपया 25 जून 2022 को फिल्म का टीजर या पोस्टर रिलीज करें, इस दिन शाहरुख खान को बॉलीवुड में 30 साल पूरे होंगे।' वहीं, एक फैन ने कहा कि देखना इस फिल्म में दीपिका कमाल का एक्शन करती नजर आएंगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण 'पठान' के अलावा कई फिल्मों में नजर आएंगी। इन दिनों वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, शाहरुख खान 'पठान' के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह 2018 में 'जीरो' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में दिखाई देंगे।