सब्सक्राइब करें

Pathaan World Wide Collection: रॉकी भाई- बाहुबली समेत 'पठान' ने इनको दिया धोबी पछाड़, झटके 675 करोड़ रुपये

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 02 Feb 2023 09:55 AM IST
विज्ञापन
pathaan world wide box office collection shahrukh khan film broke kgf 2 bahubali and 5 movies record
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। ये फिल्म एक के बाद कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। थिएटर्स में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अब एक दो नहीं बल्कि पांच फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फैंस को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। पठान ने केजीएफ और बाहुबली के अलावा वॉर, सुल्तान और धूम 3 जैसी कामयाब फिल्मों को पछाड़ दिया है। तो चलिए आपको पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बताते हैं।

pathaan world wide box office collection shahrukh khan film broke kgf 2 bahubali and 5 movies record
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहा जा रहा है कि पठान अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रही बल्कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने की मशीन बन गई है। बीते बुधवार को रिलीज हुई इस फिल्म को थिएटर्स में लंबा वीकएंड मिला और पांच दिन में ही इस फिल्म ने बड़े-बड़े किले ढहा दिए हैं। यह फिल्म एक के बाद रिकॉर्ड बना रही है। पहले दिन पठान ने 57 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। वहीं बुधवार को यानि एक हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 358 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 


इसे भी पढ़ें- Box Office Report: 400 करोड़ी बनने को 'पठान' बेकरार, 'गांधी गोडसे' के साथ 'वारिसु' और 'थुनिवु' का खेल खत्म
 
pathaan world wide box office collection shahrukh khan film broke kgf 2 bahubali and 5 movies record
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पठान के वर्लवाइड कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने दुनियाभर में आठ दिनों में 675 करोड़ रुपये कारोबार कर लिया है। रिकॉर्ड तोड़ने की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पठान ने सलमान खान की बजरंगी भाईजान (321 करोड़), ऋतिक रोशन की वॉर (318 करोड़), शाहिद कपूर की पद्मावत (302.15 करोड़), सलमान खान की सुल्तान (301.50 करोड़), आमिर खान की धूम 3 (284 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pathaan world wide box office collection shahrukh khan film broke kgf 2 bahubali and 5 movies record
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख खान की पिछले 10 साल में आठ फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से तीन फ्लॉप रही हैं। साल 2013 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग वीकएंड में 100.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पठान में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed