बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं। हाल ही में एक फ्लाइट में उनकी मुलाकात में उर्वशी रौतेला से हो गई। दोनों की मुलाकात कथित तौर पर दुबई से मुंबई वापस आते वक्त हुई। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को दीपिका के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में, उर्वशी दीपिका के गाल पर किस करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं दीपिका अपनी प्यारी सी मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं। दीपिका और उर्वशी ब्लैक आउटफिट बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
Deepika Padukone: उर्वशी रौतेला ने फ्लाइट में दीपिका पादुकोण को खुलेआम किया किस, फोटो हुई वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइट से उतरने के बाद दीपिका को एयरपोर्ट के बाहर ब्लैक ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट में देखा गया। इस बीच उन्होंने गुरुवार दोपहर को इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर अपडेट दिया। एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म की डबिंग जारी है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में बताया कि कार्य प्रगति पर है।
Vikram Vedha Advance Booking Day 1: 'विक्रम वेधा' की एडवांस बुकिंग शुरू, अब तक बिक चुके हैं इतने टिकट
बता दें कि 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से पहले सिद्धार्थ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ 'वॉर' बना चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा दीपिका के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' में काम कर रही हैं।
Brahmastra Vs Baahubali 2: 'ब्रह्मास्त्र' ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ मारी बाजी, 15वें दिन इतने टिकट हुए बुक
इसके साथ ही वह अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' और ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में भी दिखेंगी। बताया जा रहा है कि वह शाहरुख की 'जवान' में भी एक स्पेशल रोल में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र पार्ट- 1 शिवा' के दूसरे भाग में भी वह अहम किरदार निभाती दिख सकती हैं।
Kerala: एक्ट्रेस की दूसरी निचली अदालत में केस को ट्रांसफर करने की याचिका केरल हाई कोर्ट ने की खारिज