शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पठान फिल्म का बेशर्म रंग गाना जब से रिलीज हुआ है तब से यह विवादों के पचड़ों में फंसता ही चला जा रहा है। इस गाने पर कई लोग अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे है तो दूसरी तरफ इस गाने में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, कई स्टार्स इस गाने के सपोर्ट में आए है तो अब वहीं अभिनेता मिलिंद सोमन ने बेशर्म रंग गाने पर चल रहे विवाद पर अपने पुराने विवादित न्यूड फोटोशूट पर हुई कंट्रोवर्सी पर अपनी बात रखी।
Milind Soman: बेशर्म रंग विवाद से मिलिंद को याद आया अपना दर्द, कहा- क्रिएटिव लिबर्टी पर कोर्ट ले फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिटनेस से सबको इंस्पायर करने वाले अभिनेता मिलिंद सोमन मीडिया से बातचीत के दौरान अपने साथ हुए कंट्रोवर्सी को याद करते हुए कहते है, कभी कोई किसी से भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होता है। मुझे इन सब से बाहर निकलने के लिए पूरे 14 साल तक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। मिलिंद बातचीत को जारी रखते हुए आगे कहते है, हर किसी को बोलने को आजादी होनी चाहिए, सबके अपने अधिकार है और हर किसी की अपनी राय होनी चाहिए। अगर इस पर लोग कुछ आपत्तिजनक कहते है तो इसपर कानून अपना फैसला लेगा।
यह भी पढ़ें: सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग अर्सलान को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट के जरिए लुटाया प्यार
बता दें कि मिलिंद सोमन ने इस फोटोशूट को अपनी गर्लफ्रेंड मधु सप्रे के साथ करवाया था। साथ ही इस न्यूड फोटोशूट में दोनों के पैर में केवल जूते थे। जैसे ही फोटो छपी हर तरफ दोनों की आलोचना शुरू हो गया थी। हालांकि विवाद बढ़ा तो विज्ञापन पर बैन लगा दिया गया। अभिनेता मिलिंद पर न सिर्फ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा बल्कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कोर्ट में केस भी दर्ज हुआ था। वह 14 साल तक कानूनी पचड़े में फसे रहने के बाद साल 2009 में वह इस मामले से बरी हो गए।
यह भी पढ़ें: ये रहीं इस साल की IMDB टॉप 10 भारतीय फिल्में, बॉलीवुड की सिर्फ दो फिल्में ही लिस्ट में शामिल
तो वहीं पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज होने के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। गाने से समाज में अश्लीलता फैलाने और दीपिका की भगवा रंग की बिकनी पहनने पर पर लोग जमकर आलोचना कर रहे है। फिल्म की बात करे तो यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म से शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़नी पड़ी तो बिजनेस करेंगे शाहरुख, शुरू सकते हैं 'पठान कैटरिंग' और 'बाजीगर बेकरी'