फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फटी ड्रेस पहन फोटोशूट के लिए तैयार हो रही थीं अनन्या पांडे, फिर डिजाइनर ने की ऐसे मदद

Mon, 02 Dec 2019 10:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 02 Dec 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh actress Ananya Pandey shares a behind the sence video of her photoshoot
Ananya Pandey - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'पति पत्नी और वो' के प्रोमोशन के दौरान अनन्या पांडे फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलासे कर रही हैं। लेकिन इन सबके बीच अनन्या पांडे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी फटी ड्रेस को उनका डिजाइनर सिलता दिखाई दे रहे हैं। 

Pati Patni Aur Woh actress Ananya Pandey shares a behind the sence video of her photoshoot
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, अपनी फटी हुई ड्रेस की वीडियो को अनन्या पांडे ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया जिसमें उनका डिजाइनर उनकी ड्रेस सिलता नजर आ रहा है। वीडियो में अनन्या पांडे गोल्डन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कुछ खाना खाती दिखाई दे रहीं जबकि उनका डिजाइनर पीछे खड़ा होकर उनकी ड्रेस सिल रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा-  'सारे ग्लिटर गोल्ड नहीं होते.. ए1 टीम, पति पत्नी वो प्रमोशन बिहाइंड द सीन।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

all that glitters isn’t gold!!!! 🤫 A1 team ❤️ #PatiPatniAurWoh promotions BTS 🤐 just 5 days to gooooo 💃🏻

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on

Pati Patni Aur Woh actress Ananya Pandey shares a behind the sence video of her photoshoot
ananya pandey - फोटो : social media

वेबसाइट न्यूज 18 की खबर के अनुसार अनन्या पांडे की पिछले 15 घंटे से अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' का प्रमोशन कर रही थीं और उन्हें अपने अगले फोटो शूट के लिए तैयार होना था, लेकिन उनके पास केवल 15 मिनट का समय बचा था। इस दौरान उन्हें कपड़े बदलने से लेकर अपना मेकअप करना और यहां तक की अपना डिनर भी खत्म करना था। इसी जल्दबाजी में अनन्या की टीम उन्हें कुछ ऐसे तैयार करती नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh actress Ananya Pandey shares a behind the sence video of her photoshoot
Ananya Pandey - फोटो : twitter

सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में व्यस्त  अनन्या पांडे ने अपनी शादी के बारे में भी खुलासा किया। अनन्या ने हाल ही में जूम टीवी को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए बताया कि वह शादी कब करेंगी। अनन्या ने कहा कि वह जब तक 30 साल की नहीं हो जाएंगी तब तक शादी नहीं करेंगी। हालांकि अनन्या पांडे ने यह भी कहा कि अगर उन्हें किसी से प्यार हो जाता है और सही जीवनसाथी मिल जाता है तो वह 30 की उम्र से पहले भी शादी कर सकती हैं।

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh actress Ananya Pandey shares a behind the sence video of her photoshoot
Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar, Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai

आपको बता दें कि फिल्म 'पति पत्नी और वो' में अनन्या पांडे के साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। फिल्म 'पति पत्नी और वो' छह दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन,अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

पढ़ें: बदलापुर करने के बाद राधिका आप्टे को ऑफर हुई थीं सेक्स कॉमेडी फिल्में, जानें पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed