15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो दो’ को आज पूरे सात दिन हो चुके हैं। जानिए आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने गुरुवार को कितने की कमाई की है।
कैसा रहा आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' के लिए गुरुवार? जानें सातवें दिन का कलेक्शन
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 7: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज इस फिल्म ने गुरुवार को सातवें दिन कितने का कलेक्शन किया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पति पत्नी और वो दो’ का अब तक का कलेक्शन
- पहला दिन- 4 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन - 5.75 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन - 7.75 करोड़ रुपये
- चौथा दिन - 3.25 करोड़ रुपये
- पांचवा दिन - 3.50 करोड़ रुपये
- छठा दिन - 2.75 करोड़ रुपये
- वहीं आज सातवें दिन गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
‘पति पत्नी और वो दो’ के सातवें दिन की कमाई
‘पति पत्नी और वो दो’ ने आज पहले गुरुवार को सातवें दिन 1.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो बुधवार के केलक्शन के मुकाबले काफी कम है। फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 28.28 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
‘पति पत्नी और वो दो’ का बजट
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का अनुमानित बजट लगभग 60 करोड़ रुपये है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
‘पति पत्नी और वो दो’ में किसने निभाया किसका किरदार
‘पति पत्नी और वो दो’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया है। यह 2019 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' की अगली कड़ी है।
- आयुष्मान खुराना ने प्रजापति पांडे की भूमिका निभाई है।
- वामिका गब्बी ने अपर्णा त्रिवेदी, प्रजापति की पत्नी का रोल निभाया है।
- सारा अली खान ने चंचल कुमारी के रूप में प्रजापति की प्रेमिका का किरदार निभाया है
- रकुल प्रीत सिंह ने नीलोफर खान का किरदार निभाया है।
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बनाया मेलोडी ट्रेंड पर वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल