{"_id":"6a0a7930d0984b2e530b775d","slug":"pati-patni-aur-woh-do-day-3-to-akhiri-sawaal-and-karuppu-box-office-collection-weekend-2026-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रविवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ ने छापे नोट, ‘आखिरी सवाल’ की कमाई में बढ़ोतरी; जानें ‘करुप्पु’ का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रविवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ ने छापे नोट, ‘आखिरी सवाल’ की कमाई में बढ़ोतरी; जानें ‘करुप्पु’ का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Mon, 18 May 2026 07:59 AM IST
सार
Box Office Collection: रविवार का दिन ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘आखिरी सवाल’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए कमाई बढ़ाने वाला साबित हुआ। वहीं साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ पर रविवार को नोटों की बारिश हुई। इनके अलावा ‘राजा शिवाजी’ और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ का क्या हाल रहा? जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों सिनेमाघरों में रोमांटिक-कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’, संजय दत्त की ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ और एक्शन फिल्म ‘करुप्पु’ हाल ही में रिलीज हुईं, इन फिल्मों को थिएटर में तीन दिन हुए हैं। वहीं ‘कृष्णावतारम’ और ‘राजा शिवाजी’ काफी दिनों से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की दौड़ में शामिल हैं। जानिए, रविवार को इन सब फिल्मों ने कितना कमाया है।
2 of 5
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
‘पति पत्नी और वो दो’ ने जमकर किया कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं।
Trending Videos
3 of 5
फिल्म ‘आखिरी सवाल’
- फोटो : सोशल मीडिया
‘आखिरी सवाल’ की कमाई में मामूली बढ़त
रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ ने भी अपनी कमाई में बढ़ोतरी की है। इस फिल्म ने तीसरे दिन 80 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन ‘आखिरी सवाल’ ने 75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.95 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म दर्शकों के लिए तरस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'करुप्पु'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘करुप्पु’ का रहा रविवार को बोलबाला
साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ में सूर्या लीड रोल में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन 24.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘करुप्पु’ ने कुल 68 करोड़ रुपये की कमाई अब तक की है। इस फिल्म को लेकर साउथ फिल्मों के चाहने वालों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ और ‘राजा शिवाजी’ को भी हुआ फायदा
फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ धीमी गति से कमाई कर रही है लेकिन सिनेमाघरों में मौजूद है। इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन 3.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने 10वें दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए थे। इसकी कुल कमाई भी अब तक 20.22 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म की कहानी भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित है।
मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ हिंदी में भी रिलीज हुई। इसे रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है, साथ ही इसमें एक्टिंग भी की है। इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 3.45 करोड़ रुपये कमाए। वहीं 16वें दिन 2.70 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक इस फिल्म ने 84.55 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। फिल्म अगले हफ्ते तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।