{"_id":"6624891620cf3dd2d60ca7ba","slug":"patna-shuklla-success-party-raveena-tandon-arbaaz-khan-sshura-khan-chandan-roy-sanyal-jatin-goswami-2024-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Patna Shuklla: 'पटना शुक्ला' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न, रवीना-शूरा की खूबसूरती ने लूट ली महफिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Patna Shuklla: 'पटना शुक्ला' की टीम ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न, रवीना-शूरा की खूबसूरती ने लूट ली महफिल
रवीना टंडन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पटना शुक्ला को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म की कहानी के साथ इसके अदाकारों की भी लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। इस फिल्म को मिल रहे जबर्दस्त रिस्पॉन्स के बीच हाल ही में पटना शुक्ला की पूरी टीम फिल्म की सफलता का जश्न मनाती दिखी।
वहीं, फिल्म के निर्माता अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ नजर आए। शूरा ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही थीं। पति-पत्नी एक साथ पैपराजी के सामने पोज देते नजर आए। दोनों के चेहरे पर फिल्म की सफलता की खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पटना शुक्ला सक्सेस पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा फिल्म में अहम रोल निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल भी खास अंदाज में दिखे। डेनिम जैकेट में वे काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके अलावा मानव विज, सुष्मिता मुखर्जी और जतिन गोस्वामी भी इस पार्टी में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रवीना जल्द ही वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, संजय दत्त, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लिवर, सुनील शेट्टी समेत कई दिग्गज सितारे दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म को इसी साल दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।