फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरस्टार पवन कल्याण के जन्मदिन के जलसे में यहां हुआ भीषण हादसा, तीन की घटनास्थल पर ही मौत

Wed, 02 Sep 2020 10:23 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 02 Sep 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Pawan Kalyan turns 49 Three Fans of Jana Sena Chief Pawan Kalyan were electrocuted to death
पवन कल्याण - फोटो : facebook-@PawanKalyan

दक्षिण भारत के मशहूर सितारे के पवन कल्याण का जन्मदिन मनाने को जुटे लोगों के बीच बीती रात एक हादसा हो जाने के चलते उनके चाहने वाले सुबह से शोक में डूबे हैं। हालांकि, इसी बीच उनकी फिल्म ‘वकील साब’ का मोशन पोस्टर भी बुधवार की सुबह रिलीज किया गया। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने हादसे में मरने वालों के लिए अहेतुक सहायता राशि जारी की है।

Pawan Kalyan turns 49 Three Fans of Jana Sena Chief Pawan Kalyan were electrocuted to death
Pawan Kalyan - फोटो : facebook-@PawanKalyan

जानकारी के मुताबिक हादसा आंध्र प्रदेश के चित्तूर में उस समय हुआ जब के पवन कल्याण के कुछ प्रशंसक वहां होर्डिंग लगाने की कोशिश कर रहे थे। भीड़ में उल्लास का माहौल था और जोश जोश में तीन युवा एक होर्डिंग लेकर खंभों में चढ़ गए। होर्डिंग पर पवन कल्याण के जन्मदिन की बधाइयां लिखीं थीं और उनके फैन क्लब से जुड़े लोगों का विवरण भी था।

Pawan Kalyan turns 49 Three Fans of Jana Sena Chief Pawan Kalyan were electrocuted to death
pawan kalyan - फोटो : facebook-@PawanKalyan

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होर्डिंग लगा रहे लोगों ने ध्यान नहीं दिया कि पास से ही एक बिजली की लाइन भी जा रही है। होर्डिंग के फ्रेम लोहे के पाइप के बने हुए थे और जैसे ही होर्डिंग इस बिजली लाइन के संपर्क में आई, इसे पकड़े लोगों को बिजली का जोर का झटका लगा। ये युवा पवन कल्याण के राजनीतिक दल जन सेना पार्टी (जेएसपी) के लिए भी काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Kalyan turns 49 Three Fans of Jana Sena Chief Pawan Kalyan were electrocuted to death
पवन कल्याण - फोटो : Screengrab From Vakeel Saab Motion Poster

हादसे में मारे गए लोगों के नाम सोमशेखर (30), राजेंद्र (32) और अरुणाचलम (28) बताए गए हैं। सोमशेखर और राजेंद्र भाई हैं। ये तीनों ही अपने परिवार के इकलौते कमाई करने वले सदस्य बताए जाते हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इस हादसे पर दुख जताया है और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की अहेतुक सहायता तुरंत जारी की है। उन्होने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
 

विज्ञापन
Pawan Kalyan turns 49 Three Fans of Jana Sena Chief Pawan Kalyan were electrocuted to death
पवन कल्याण - फोटो : Screengrab From Vakeel Saab Motion Poster

पवन कल्याण आंध्र प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय हैं और अभिनय के साथ साथ जन सेना पार्टी का संचालन भी करते हैं। अपनी अगली फिल्म ‘वकील साब’ में वह एक वकील की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता बोनी कपूर हैं जिनकी सुपरहिट फिल्म ‘पिंक’ की ये रीमेक बताई जाती है। फिल्म का मोशन पोस्टर बुधवार को निर्माता दिल राजू के यूट्यूब चैनल ने रिलीज किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed