{"_id":"60ebe26710d92817956a60db","slug":"pawan-singh-new-bhojpuri-song-najariya-na-lage-goes-viral-bhojpuri-gana-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: पवन सिंह ने 'सड़िया करिया लेले अइहा बलमुआ नजरिया ना लागे' से मचाया तहलका, VIDEO हो गया वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: पवन सिंह ने 'सड़िया करिया लेले अइहा बलमुआ नजरिया ना लागे' से मचाया तहलका, VIDEO हो गया वायरल
'लॉलीपॉप लागेलू' गाने से देश और दुनिया में मशहूर हुए पवन सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कम समय में मेहनत के बलबूते अगर किसी ने तरक्की हासिल की तो उसका जीता जागता उदाहरण हैं भोजपुरिया सुपरस्टार पवन सिंह। पवन सिंह का कोई गाना रिलीज हो और वायरल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। एक बार फिर पवन सिंह का नया गाना 'सड़िया करिया लेले अइहा बलमुआ नजरिया ना लागे' ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है। ये गाना एक महीने पहले रिलीज हुआ है और बिहार की हर शादी पार्टी में आपको सुनने को मिल जाएगा।
2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है गाना
इस दमदार वीडियो सॉन्ग में पवन के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच गजब केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इसे खुद पवन सिंह ने गाया है। हर गाने की तरह ही उनके नए गाने ‘नजरिया ना लागे’ को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
2 of 5
पवन सिंह
- फोटो : ट्विटर
पवन सिंह का डांस वीडियो और गाना अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। 'नजरिया ना लागे' गाना रिलीज होने के बाद से ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने के व्यूज लगातार बढ रहे हैं जो दिनोंदिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
3 of 5
पवन सिंह
- फोटो : ट्विटर
पवन सिंह की गिनती उन स्टार्स में है जो अपनी मौजूदगी से ही फिल्मों और गानों को हिट करवा देते हैं। उनका हर गाना भोजपुरिया दर्शकों को हर बार झूमने पर मजबूर कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवन सिंह
- फोटो : Instagram
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'राजा जानी' रिलीज हुआ था और आते ही हिट हो गया था। एक्टिंग के अलावा पवन सिंह स्टेज परफॉरमेंस से भी खूब पैसे कमाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पवन सिंह
- फोटो : यूट्यूब
35 साल के पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा जिला में हुआ। आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपने 15 साल के सफल करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे। पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।