फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पायल घोष ने कराई अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज, दुष्कर्म सहित ये लगे हैं आरोप

Wed, 23 Sep 2020 06:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Sep 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Payal Ghosh Files an FIR Against Anurag Kashyap In Versova Police Station Mumbai For Harassment
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई

बॉलीवुड के निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप के ऊपर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये मामला कई दिनों से सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने पहले ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही अपने ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया था और उनसे न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं अब इस मामले में अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।

Payal Ghosh Files an FIR Against Anurag Kashyap In Versova Police Station Mumbai For Harassment
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस बात की जानकारी अभिनेत्री के वकील नितिन सातपुते ने दी है। नितिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि फिल्ममेकर के खिलाफ कौन- कौनसी धाराओं में ये मामला दर्ज किया गया है।

Payal Ghosh Files an FIR Against Anurag Kashyap In Versova Police Station Mumbai For Harassment
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh

अभिनेत्री पायल घोष के वकील नितिन सातपुते ने ट्वीट में लिखा, 'कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और अन्य मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (1), 354, 341, 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है।' इससे पहले अभिनेत्री ने सोमवार को मुंबई के ओशिवारा थाने में अनुराग के खिलाफ केस दर्ज कराने की कोशिश की थी। थाने में कोई महिला अधिकारी नहीं थीं, इसलिए वह आधी रात को शिकायत दर्ज कराए बिना घर लौट गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Ghosh Files an FIR Against Anurag Kashyap In Versova Police Station Mumbai For Harassment
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई

वकील नितिन सातपुते ने बताया कि अभिनेत्री के साथ घटना चूंकि वर्सोवा थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई थी इसलिए पुलिस स्टेशन का क्षेत्राधिकार भी तय नहीं हो पा रहा था। अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराने की बात की है। बता दें कि पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Payal Ghosh Files an FIR Against Anurag Kashyap In Versova Police Station Mumbai For Harassment
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

हालांकि पायल के इन आरोपों को अनुराग ने खुद सिरे से खारिज कर दिया। अनुराग ने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

पढ़ें: कोरोना ने दिया शालिनी पांडे को मां के साथ बर्थडे मनाने का मौका, साथ होने के लिए क्वारंटीन हुए घरवाले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed