फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप केस: महाराष्ट्र के राज्यपाल से पायल घोष ने की मुलाकात, बताया जान को खतरा और की ये मांग

Tue, 29 Sep 2020 03:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 29 Sep 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Payal Ghosh Anurag Kashyap News:  Payal Ghosh met Bhagat Singh Koshyari and discussed details of case against Anurag Kashyap asked y security
महाराष्ट्र के राज्यपाल संग पायल घोष और अनुराग कश्यपऊ - फोटो : Twitter

मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अपनी जान को खतरा बताते हुए वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की। पायल ने अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हरैसमेंट के आरोप लगाए हैं और इस केस के चलते ही अभिनेत्री ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात करते हुए अपनी बात उनके सामने रखी।

Payal Ghosh Anurag Kashyap News:  Payal Ghosh met Bhagat Singh Koshyari and discussed details of case against Anurag Kashyap asked y security
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई

भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद पायल घोष ने मीडिया से भी बातचीत की। मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, 'उनके (भगत सिंह कोश्यारी) सामने हम ने अपनी बात रखी है और उनके रिकॉर्ड के लिए कंप्लेंट पेपर भी उनको दिया है। हमने उनसे वाई सिक्योरिटी (वाई श्रेणी की सुरक्षा) की मांग की है और उन्होंने बहुत अच्छे से हमारे साथ कॉपरेट किया। हमें अच्छा रिस्पॉन्स उनसे मिला है।'
 

Payal Ghosh Anurag Kashyap News:  Payal Ghosh met Bhagat Singh Koshyari and discussed details of case against Anurag Kashyap asked y security
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई

वहीं जब पायल से सवाल पूछा गया कि क्या उनको मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है तो अभिनेत्री ने उसका जवाब देते हुए कहा, ' देखिए ये सब, जो मेरे वकील हैं, वो बात करेंगे। मैं लीगल इश्यूज के बारे में बात नहीं करना चाहती हूं। राज्यपाल जी की जहां तक बात है तो उन्होंने कहा है कि मेरी तरफ से मैं हर तरह की तुम लोगों को मदद करूंगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Ghosh Anurag Kashyap News:  Payal Ghosh met Bhagat Singh Koshyari and discussed details of case against Anurag Kashyap asked y security
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में अभिनेत्री के साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल और  राज्यसभा सांसद रामदास अठावले भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पायल की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं एक तरफ जहां सोशल मीडिया यूजर्स उनका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके खिलाफ भी बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Payal Ghosh Anurag Kashyap News:  Payal Ghosh met Bhagat Singh Koshyari and discussed details of case against Anurag Kashyap asked y security
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh

याद दिला दें कि हाल ही में पायल ने राज्यसभा सांसद रामदास अठावले के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इस प्रेस वार्ता में अभिनेत्री ने कहा था कि अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हरैसमेंट के आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें जान का खतरा पैदा हो गया है। बता दें कि बीते दिनों ही पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और वहीं हाल ही में कहा था कि अगर कश्यप के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed