अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले के बाद से पायल सोशल मीडिया पर कई खुलासे कर रही हैं। इससे पहले पायल ने हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियों के बारे में भी कुछ गलत बातें कही थीं। हालांकि ऋचा चड्ढा के मानहानि का केस किए जाने के बाद पायल ने अपना बयान बदल दिया और ऋचा से माफी भी मांग ली। अब हाल ही में पायल घोष ने एक और नाम का खुलासा किया है। ये नाम है क्रिकेटर इरफान पठान का।
अनुराग कश्यप और पायल घोष विवाद में जुड़ा इरफान पठान का नाम, अभिनेत्री ने ट्वीट कर कही ये बात
पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने ये मुद्दा सबसे पहले सोशल मीडिया पर ही उठाया था। अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने से पहले पायल ने सोशल मीडिया पर ही इस पूरे मामले की जानकारी दी थी। वहीं अब हाल ही में पायल ने ट्वीट के ही जरिए बताया है कि उन्होंने अनुराग कश्यप के बारे में पहले इरफान पठान को भी बताया था।
पायल ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में उन्होंने इरफान पठान के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया है। पायल के मुताबिक उन्होंने रेप के सिलसिले में इरफान से कोई बातचीत नहीं की थी, लेकिन अनुराग के बारे में काफी कुछ बताया था। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने इरफान पठान को ये नहीं बताया था कि अनुराग कश्यप ने मेरा रेप किया था। लेकिन उनके संग हुई मेरी बातचीत के बारे में मैंने इरफान को सबकुछ बताया था। उन्हें सब पता है, लेकिन अभी वे कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे मेरा अच्छा दोस्त होने का दावा करते हैं।'
I have definitely not talked about mr. kashyap raped me but I shared everything with @IrfanPathan about the conversations including (xyz) alas!! he is keeping mum inspite of knowing everything and once he claimed to be my good friend.
पायल ने अपने ट्वीट में इस बात पर जोर दिया है कि उन्होंने इरफान पठान संग रेप के बारे में कोई बातचीत नहीं की थी। एक अन्य ट्वीट में पायल लिखती हैं, 'इरफान पठान को टैग करने का मतलब ये नहीं है कि मुझे उनमें इंट्रेस्ट है, लेकिन उनके साथ मैंने सबकुछ शेयर किया था, रेप वाली बात नहीं। मुझे विश्वास है कि वो सब बताएंगे जो मैंने उन्हें बताया था।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने इरफान के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है।
The point of tagging @IrfanPathan doesn’t mean I have any interest in him but he’s the one I have shared everything about Mr. Kashyap but not d rape thing.. I know he believe in his faith and his elderly parents so I expect him to talk about whatever I shared wd him. pic.twitter.com/hMwNklY4r9
एक अन्य ट्वीट में होली के किस्से को याद कर पायल कहती है, '2014 में होली से एक दिन पहले अनुराग कश्यप ने मुझे मैसेज किया था। वे चाहते थे कि मैं उनके पास आऊं। उस समय इरफान मेरे घर पर ही थे। उनके सामने ही मैसेज आया था। लेकिन मैंने इरफान को कहा था कि मैं विनीत जैन के घर जा रही हूं, अनुराग के नहीं। उम्मीद करती हूं उन्हें याद होगा वो।' हालांकि इन सभी ट्वीट्स पर अब तक इरफान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
2014 a day prior to Holi AK msg me ,was asking me 2 b 2his place dt time @IrfanPathan was at my home only,d msg came infront of him & I told him I’m going to go 2 @vineetjaintimes ‘s party but not 2 mr. Kashyap’s house. Hope he remembers.!! https://t.co/m7jZD8Lqen
पढ़ें: जब शम्मी कपूर ने सिंदूर की जगह लिपस्टिक से भर दी थी गीता बाली की मांग, मशहूर है ये किस्सा
कमेंट
कमेंट X