{"_id":"677c903d7da01b154507ba32","slug":"payal-kapadia-social-media-post-after-all-we-imagine-as-light-loses-at-golden-globes-awards-2025-2025-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Payal Kapadia: 'हमने कुछ नहीं जीता, लेकिन', गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड न जीत पाने के बाद पायल कपाड़िया की प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Payal Kapadia: 'हमने कुछ नहीं जीता, लेकिन', गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड न जीत पाने के बाद पायल कपाड़िया की प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:59 AM IST
सार
Payal Kapadia: गोल्डन ग्लोब्स में पुरस्कार न जीत पाने के बाद अब पायल कपाड़िया ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पायल कापाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' 2025 के गोल्डन ग्लोब्स में कोई पुरस्कार नहीं जीत पाई। इसे दो श्रेणियों में नामांकित किया गया था। इस समारोह के बाद हाल ही में पायल ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
लॉस एंजिल्स में सोमवार (भारतीय समयानुसार) को आयोजित इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में पायल कापाड़िया की फिल्म 'बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज मोशन पिक्चर' और 'बेस्ट डायरेक्टर' की श्रेणियों में अवॉर्ड की दौड़ में थी। हालांकि, इन दोनों श्रेणियों में क्रमशः एमिलिया पेरेज और ब्रैडी कॉर्बेट की 'द ब्रूटलिस्ट' ने बाजी मारी।
यह भी पढ़ें- Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया? कान में पाया सम्मान, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने का टूटा सपना
समारोह में शामिल होने के बाद पायल ने 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के निर्माताओं थॉमस हाकिम, जूलियन ग्राफ और रणबीर दास के साथ एक तस्वीर साझा की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमने कुछ नहीं जीता, लेकिन बहुत मजा आया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पायल कपाड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिजायनर और स्टाइलिश को भी दिया धन्यवाद
पायल ने अपने शानदार आउटफिट के लिए अपने डिजाइनर और स्टाइलिस्ट को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "इस अद्भुत आउटफिट के लिए पायल खंडवाला और स्टाइलिस्ट इन्द्राक्षी पट्टनायक को भी विशेष धन्यवाद। गोल्डन ग्लोब्स के लिए कापाड़िया ने काले रंग का जंपसूट पहना था, जो मैट लाइटवेट सिल्क से बना था।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कान' में धमाल मचा चुकी है फिल्म
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' भले ही गोल्डन ग्लोब्स नहीं जीत सकी, लेकिन यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बन चुकी है। पिछले साल इसे कान फिल्म महोत्सव में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।