फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शबाना आजमी के बयान पर भड़कीं एक्ट्रेस, वीडियो जारी कर बोलीं 'मुल्क और देश में फर्क'

Tue, 09 Jul 2019 08:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 09 Jul 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
payal rohtagi responds to shabana azmi for her Comment on hindustan Mulk
पायल रोहतगी, शबाना आजमी - फोटो : Twitter
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं है। वह कभी अपने फेसबुक लाइव की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने ट्वीट्स को लेकर। पायल कभी देश के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस गौहर खान से भिड़ जाती हैं तो कभी स्वरा भास्कर से। अब पायल रोहतगी के निशाने पर आई हैं अपने जमाने की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी।


payal rohtagi responds to shabana azmi for her Comment on hindustan Mulk
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर पायल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शबाना आजमी पर गुस्सा होती नजर आ रही हैं। दरअसल बीते दिनों इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में दौरान शबाना आजमी ने कहा था- 'आजकल ऐसा माहौल हो गया है कि सरकार की आलोचना करने वाले को देशद्रोही कह दिया जाता है लेकिन इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि किसी को उनका देशभक्ति सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।'


 
payal rohtagi responds to shabana azmi for her Comment on hindustan Mulk
पायल रोहतगी

इस पर जवाब देते हुए पायल ने कहा है- शबानी आजमी को अब फिल्में नहीं मिल रहीं इसलिए वो राजनीति में आना चाहती हैं और इसीलिए इस तरह के बयान दे रही हैं। शबाना आजमी लोगों तक गलत बातें फैला रही हैं। शबाना का भारत 'देश' को 'मुल्क' बोलना पायल रोहतगी को पसंद नहीं आया और उन्होंने वीडियो में ये तक कह दिया मुल्क उर्दू शब्द है और हम 'हिंदू' विचारधारा वाले देश में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
payal rohtagi responds to shabana azmi for her Comment on hindustan Mulk
पायल रोहतगी - फोटो : instagram
उन्होंने कहा- भारत में हिंदुत्व की विचारधारा मानी जाती है। इसलिए ये देश मुल्क नहीं बल्कि भारत देश है। इतना ही नहीं पायल ने ये भी कहा कि- शबाना आजमी खुद को फेमिनिस्ट बताना चाहती हैं लेकिन तब उन्होंने क्यों कुछ नहीं कहा था जब उनके धर्म के मौलवी ने उन्हें बॉलीवुड में काम करने के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
payal rohtagi responds to shabana azmi for her Comment on hindustan Mulk
पायल रोहतगी - फोटो : instagram
पायल ने आगे कहा- महिलाओं के हक में बोलने के लिए उन्हें सबसे पहले तीन तलाक और हलाला जैसे मुद्दों पर बोलना चाहिए। मुझे तो ये भी नहीं पता कि उन्होंने जावेद अख्तर से कानूनन शादी की भी है या नहीं। जो खुद कांच के घरों में रहते हैं वो दूसरो के घरों में पत्थर नहीं फेंका करते। इसके अलावा पायल ने शबाना आजमी के लिए और भी कई सारी बातें कहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed