अभिनेत्री पायल रोहतगी को पुलिस ने 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था जिसके दो दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई। पायल ने सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। पायल ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो जेल की हवा खा चुके हैं।
पायल रोहतगी सहित ये छह सितारे खा चुके जेल की हवा, सलमान-संजय दत्त का नाम भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग खान' कहे जाने वालेे सलमान खान काले हिरण केस को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं। यह मामला सितंबर 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान का है।
शाइनी आहूजा
फिल्म 'गैंगस्टर' से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता शाइनी आहूजा भी गिरफ्तार हो चुके हैं। रेप केस में दोषी अभिनेता को अदालत ने सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।
संजय दत्त
1993 में संजय दत्त पर अवैध रूप से पिस्टल और एके-56 राइफल रखने का आरोप लगा। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी।
राजपाल यादव
अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले राजपाल यादव भी गिरफ्तार हो चुके हैं। पांच करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीने की सजा सुनाई थी। राजपाल यादव ने इंदौर निवासी सुरेंदर सिंह से निजी आवश्यकता बताते हुए पैसे उधार लिए थे। इस रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया, जो कि सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया।