फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना कॉलर ट्यून हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर, कहा- अमिताभ की जगह लगाएं असली वॉरियर की आवाज

Thu, 07 Jan 2021 04:26 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 07 Jan 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Petition filed in Delhi High court to remove Amitabh Bachchan voice from caller tune of Covid 19 awareness
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

कोरोना ने पिछले साल भारत में दस्तक दी थी, लेकिन इसका कहर अभी तक जारी है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार लोगों को जागरुक कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया, टीवी और फोन के जरिए भी लोगों को कोरोना से सतर्क रहने की बात कही जा रही है। फोन पर तो कॉल जाने से पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है। इसमें वो लोगों को कोरोना से बचने की सलाह देते हैं। हालांकि अब बिग बी की आवाज को फोन से हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

Petition filed in Delhi High court to remove Amitabh Bachchan voice from caller tune of Covid 19 awareness
amitabh bachchan

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें कोरोना के खिलाफ सावधानी बरतने की बात कह रहे अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून को हटाने का अनुरोध किया गया है। दरअसल याचिका में ये कहा गया है कि बिग बी खुद कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और उनके परिवार को भी कोरोना संक्रमण हुआ था। 

Petition filed in Delhi High court to remove Amitabh Bachchan voice from caller tune of Covid 19 awareness
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

बता दे कि ये याचिका मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष गुरुवार के दिन लाई गई। पीठ ने इसे 18 जनवरी के लिए सूचीबद्ध किया क्योंकि याचिकाकर्ता के वकील ने भौतिक सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होने में असमर्थता जताई है। बता दें कि याचिका में कहा गया कि कुछ प्रसिद्ध कोरोना योद्धा मुफ्त में अपनी आवाज देने के लिए  इच्छुक थे, लेकिन उन्हें ना लेकर सरकार ने अमिताभ बच्चन की आवाज का इस्तेमाल किया है जबकि वो खुद अपने परिवार समेत इस बीमारी से नहीं बच सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Petition filed in Delhi High court to remove Amitabh Bachchan voice from caller tune of Covid 19 awareness
अमिताभ बच्चन

अधिवक्ता एके दुबे और पवन कुमार के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया कि भारत सरकार कॉलर ट्यून पर निवारक उपायों के संबंध में आवाज देने के लिए अमिताभ बच्चन को भुगतान कर रही है। वहीं कुछ कोरोना योद्धा हैं जो राष्ट्र सेवा कर रहे हैं और गरीब और जरुरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। वो बिना किसी भुगतान के अपनी सेवाएं देने और राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Petition filed in Delhi High court to remove Amitabh Bachchan voice from caller tune of Covid 19 awareness
अमिताभ बच्चन

गौरतलब है कि याचिका में आरोप लगाया गया है कि अमिताभ बच्चन का इतिहास बहुत साफ नहीं है और साथ ही वो सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते राष्ट्र की सेवा नहीं कर रहे। बता दें कि याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने नवंबर 2020 में अधिकारियों को ज्ञापन दिया था, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed