लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से बॉलीवुड के सितारे भी काम पर जुट गए हैं। हालांकि अभी थिएटर नहीं खुले हैं लेकिन फिल्म कलाकार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी नई फिल्म का एलान किया है।
Phone Bhoot: भूतों से जुड़ी समस्या सुलझाएंगी कटरीना कैफ, साथ देंगे ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत' है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इसमें कटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। अभी की जानकारी के मुताबिक तीनों कलाकार फिल्म में भूतों को भगाते दिखेंगे।
कटरीना कैफ ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 2021 में रिलीज होगी। पोस्टर में तीनों कलाकार व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और कोट में नजर आ रहे है।
The one stop shop for all bhoot related problems , #PhoneBhoot 👻 ringing in cinemas in 2021
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर लुक शेयर करते हुए लिखा- 'भूतों से जुड़ी आपकी हर समस्या के लिए हम आ गए हैं। #PhoneBhoot सिनेमा में 2021 में बजेगा। वैसे भूतों पे लॉकडाउन लागू नहीं होता लेकिन ये तस्वीर मार्च से लॉक्ड थी।'
A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on
'फोन भूत' के निर्देशक गुरमीत सिंह है। इसे जसविंदर और रवि शंकरन ने मिलकर लिखा है। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद से सिनेमाघर बंद है। हालांकि कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं।
A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on