फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 हफ्ते तक फूलन देवी का हुआ था गैंगरेप, बदला लेने के लिए की 22 लोगों की हत्या और बनीं 'बैंडिट क्वीन'

Fri, 10 Aug 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
phoolan devi birthday know here life facts
फूलन देवी

एक वक्त ऐसा था जब डर का दूसरा नाम फूलन देवी हुआ करती थीं। कई बार गैंगरेप, अत्याचार फिर डाकू से सांसद बनीं फूलन देवी की जिंदगी का सफर रोंगटे खड़े करने वाला है। लेखिका माला सेन ने फूलन देवी की जिंदगी पर 'बैंडिट क्वीन: द ट्रू स्टोरी ऑफ फूलन देवी' किताब लिखी थी। जिस पर 1994 में शेखर कपूर ने फिल्म 'बैंडिट क्वीन' बनाई। फिल्म में सीमा बिश्वास ने मुख्य किरदार निभाया था। उस साल इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। साथ ही फिल्मफेयर का बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स अवॉर्ड और बेस्ट डायरेक्शन का भी अवॉर्ड मिला था। 

phoolan devi birthday know here life facts
बैंडिट क्वीन

उस वक्त फिल्म को लेकर कई विवाद हुए और इसे विरोध का भी सामना करना पड़ा। यही नहीं कहा जाता है फूलन देवी ने कई थियेटर मालिकों को फिल्म नहीं रिलीज करने की धमकी भी दी, हालांकि जब 'चैनल 4' के निर्माताओं की ओर से उन्हें 32 लाख रुपये दिए गए तो फूलन देवी ने फिल्म का विरोध बंद कर दिया। अंतत: फिल्म को कोर्ट के आदेश के बाद रिलीज किया गया।

phoolan devi birthday know here life facts
फूलन देवी

10 अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश के जालौन के घूरा का पुरवा गांव में फूलन देवी का जन्म एक मल्लाह परिवार में हुआ था। फूलन देवी का बचपन बेहद गरीबी में बीता था लेकिन वो बचपन से ही दबंग थीं। 10 साल की उम्र में जब उन्हें पता चला कि चाचा ने उनकी जमीन हड़प ली है तो चचेरे भाई के सिर पर ईंट मार दी थी। फूलन के घरवाले उनकी इस हरकत से इतना नाराज हो गए थे कि महज 10 साल की उम्र में 35 साल बड़े आदमी से शादी कर दी थी। शादी के बाद उनके पति ने रेप किया, धीरे-धीरे फूलन की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें मायके आना पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
phoolan devi birthday know here life facts
फूलन देवी

फूलन देवी जब वापस अपने ससुराल गईं तो पता चला कि उनके पति ने दूसरे शादी कर ली है। जिसके बाद पति और उसकी दूसरी पत्नी ने फूलन देवी को घर में घुसने नहीं दिया। इस दौरान फूलन देवी की मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हुई जो डाकुओंं के गैंग से थे। ये लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर बुंदेलखंड में सक्रिय थे। बाद में फूलन देवी उन्हीं के गैंग में शामिल हो गईं और चंबल की मुख्य डाकुओं में से एक बनीं। इस गैंग में दो डाकुओं को फूलन देवी से प्यार हो गया, हालात ऐसे हो गए कि एक डाकू ने विक्रम मल्लाह नाम के दूसरे डाकू की हत्या कर दी।

विज्ञापन
phoolan devi birthday know here life facts
फूलन देवी

इस घटना के कुछ समय बाद ही ठाकुरों के गैंग ने फूलन को किडनैप कर बहमई गांव ले गए और 3 हफ्ते तक गैंगरेप किया। यहां से किसी तरह बच निकलने के बाद फूलन डाकुओं के गैंग में शामिल हो गईं। 1981 में फूलन बहमई गांव गईं, जहां उनका रेप हुआ था। फूलन देवी ने रेप करने वाले दो लोगों को पहचान लिया। उसके बाद गांव के 22 ठाकुरों को गोली मार दी। फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में भी यह दिखाया गया है। इस घटना के बाद ही फूलन देवी की चर्चा चारों ओर होने लगी और उनका नाम बैंडिट क्वीन पड़ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed