बॉलीवुड में हर दिन कुछ नया होता रहता है, जिसके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों की फैन फॉलोइंग इतनी लंबी होती है कि उनकी छोटी से छोटी खबर वायरल हो जाती हैं। अगर बात सितारों की तस्वीरों की आती है तब तो उनके फैंस उन्हें देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। सेलेब्स भी अपने चाहने वालों की इच्छा को पूरा करने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपडेट करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने आज भी किया है, उन्हीं में से हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या आखिर क्या अपडेट दिया है-
Photos Of The Day: कियारा का किलर लुक और तारा सुतारिया ने चलाए नैनों के तीर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट
हाल ही में मां बनी कपूर खानदान की बहू और अभिनेत्री आलिया भट्ट डिलवरी के कुछ ही दिनों बाद सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं। आलिया ने आज भी अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह ब्लैक और व्हाइट स्ट्राइप्स का स्वैटर पहने नजर आ रही हैं। सिंपल लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
पलक तिवारी
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के कारण सुर्खियां बटोरती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर मॉर्डन लुक तक सबके दिल को धड़काने वाली पलक तिवारी ने आज भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। लेकिन आज अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' की शूटिंग शुरू होने की जानकारी साझा की है। इन तस्वीरों में उनके साथ अभिनेता सन्नी सिंह भी नजर आ रहे हैं।
Filmy Wrap: फैन ने तोड़ी बिग बी की सिक्योरिटी और रिलीज हुआ भोला का मोशन पोस्टर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
कियारा आडवाणी
इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री कियारा आडवाणी वैसे तो कम ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं, लेकिन आज कल कियारा भी काफी एक्टिव हो गई हैं। दरअसल, आज कियारा की आगामी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसमें अभिनेत्री टाइट ब्लैक पैंट और बॉडीकॉन टॉप पहने पहुंचीं। उसकी कुछ तस्वीरें कियारा ने साझा की हैं, जिनमें वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।
जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर दुबई में फिल्मफेयर मिलिड ईस्ट अचीवर्स नाइट में पुष्पा के गाने 'सामी-सामी' पर थिरकती नजर आईं। इस इवेंट से अपने डांस की कुछ तस्वीरें जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं, जिनमें उनके मूव्स देख कोई भी उनका कायल हो जाएगा।
Govinda: गोविंदा ने अवॉर्ड शो में जमकर किया डांस, रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर ने भी जमाया रंग