साल की सबसे चर्चित शादी का जश्न अभी भी जारी है। वैसे तो शादी के बाद चेन्नई में भी इस कपल की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। हनीमून से लौटने के बाद इस कपल ने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए हैदराबाद में भी एक आलीशान पार्टी आयोजित की। हमेशा की तरह इस फंक्शन में भी दोनों बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। समांथा जहां सिल्वर गाउन में जलवे बिखेर रहीं थीं तो वहीं नागा चैतन्य नीले रंग के सूट में सबका ध्यान आकर्षित कर रहे थे।
हनीमून से लौटकर समांथा और चैतन्य ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, देखिये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में आयोजित इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शरीक हुए। नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन, चाचा वैंकटेश, भाई राणा दग्गुबाती और अखिल अक्किनेनी ने भी पार्टी की रौनक बढ़ाई। गौरतलब है कि पिछले महीने इस कपल की शादी के फौरन बाद राणा दग्गुबाती ने ही आलीशान पार्टी रखी थी। समांथा और नागा चैतन्य के रिसेप्शन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त पसंद की जा रही हैं। फैंस इन पर लाइक और कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।
साउथ फिल्म के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की शादी इस साल की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली शादी रही। दोनों 6 अक्टूबर को गोवा में शादी के बंधन में बंधे। इस कपल ने दो बार शादी की थी, एक बार हिंदू रीति रिवाज से और दूसरी बार कैथोलिक रस्मों से। इस कपल ने लंदन में हनीमून मनाया जिसकी कई तस्वीरें खुद समांथा ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
पढ़ें: शाही अंदाज में हुई साउथ के सुपरस्टार के बेटे की शादी, सामने आईं तस्वीरें
समांथा और नागा की पहली मुलाकात फिल्म 'ये माया चेस्वे' के सेट पर 2009 में हुई थी। एक्ट्रेस सामंथा की ये पहली फिल्म थी। कहा जाता है कि साल 2015 में फिल्म 'ऑटोनगर सूर्या' के सेट पर दोनों की जब मुलाकात हुई तब दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे।
पढ़ें: साल की सबसे बड़ी शादी, अब सामने आई समांथा और नागा की हनीमून की तस्वीरें