एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी खबरों को लेकर हर कोई अपडेट रहना चाहता है। इसके साथ ही फैंस अपने पसंदीदा सितारों के बारे में भी जानने की उत्सुकता रहते हैं। आज हर कोई सोशल मीडिया पर मौजूद है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों के लिए अपने फैंस से जुड़े रहने का यह सबसे आसान माध्यम है। इसलिए चाहें प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ अपडेट साझा करते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के जरिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
Photos Of The Day: तमन्ना की ब्यूटी पर हुए फिदा फैंस और भूमि का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा वैसे तो आए दिन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन आज अभिनेत्री ने इरफान खान के बेटे बाबिल खान की फिल्म 'काला' की शूटिंग से अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। किसी पुरानी अभिनेत्री जैसा अनुष्का का यह अंदाज लोगों के दिलों में उतर गया है।
टीना दत्ता
टीवी की पॉपुलर बहू टीना दत्ता इन दिनों बिग बॉस के घर में कैद होने के बावजूद लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। अभिनेत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर आए दिन उनकी नई-नई तस्वीरें अपलोड होती रहती हैं, जिनके जरिए टीना अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। टीना दत्ता ने आज भी अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पिंक कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में सबका दिल धड़का रही हैं।
Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों ने एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी गाड़े झंडे, लॉन्च की खुद की प्रोडक्शन कंपनी
शमा सिकंदर
बढ़ती उम्र में भी लोगों को अपनी हॉटनेस से दीवाना बनाने वाली शमा सिकंदर एक बार फिर लोगों का दिल धड़का रही हैं। ब्लैक कलर के वन पीस ऑफ शोल्डर स्विमसूट में शमा सिकंदर का लेटेस्ट फोटोशूट सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके बावजूद वह अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जैकलीन का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है।
Filmy Wrap: आरआरआर ने रचा नया इतिहास और विवेक अग्निहोत्री को मांगनी पड़ी माफी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें