सोशल मीडिया इन दिनों सबकी जिंदगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में यह अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने का एक बहुत ही बढ़िया माध्यम है। मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे हर पल-पल की अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। कोई सितारा अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटा है, तो किसी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया यह वर्कआउट करते देखा गया। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
Photos Of The Day: मिट्टी में शहनाज की मस्ती और शॉर्ट ड्रेस में आमना का किलर लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर
इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' को जोरो-शोरों से प्रमोट कर रही जान्हवी कपूर लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में जान्हवी का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। यैलो कलर का सूट, हाथों में कंगन और कानों में खूबसूरत बाली पहने जान्हवी सभी का दिल जीत रही हैं।
शहनाज गिल
शहनाज गिल हमेशा ही अपने क्यूट और चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। पंजाब की 'कटरीना कैफ' यानी शहनाज गिल ने आज अपना बचपना दिखाते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में शहनाज मिट्टी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। मट्टी में अठखेलियां करने को शहनाज ने 'स्पा टाइम' कैप्शन दिया है। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश
'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। हमेशा अपने इंस्टा पर तस्वीरें और वीडियोज साझा करने वाली तेजस्वी ने आज भी अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं। हाल ही में तेजस्वी ने ट्रेडिशनल साड़ी पहने हुए फोटोज साझा की हैं। देसी लुक में भी उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। ब्लैकलेस ब्लाउज पहनकर उन्होंने इस लुक को भी ग्लैमरस टच दे दिया है।
रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी भी आए दिन अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं। आज उन्होंने कैमरे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक कलर का घाघरा चोली पहने नजर आ रही हैं। माथे पर टीका और शिमरी ब्लैक लहंगे में रानी चटर्जी किसी 'रानी' से कम नहीं लग रही हैं।