बॉलीवुड के गलियारों से रोज कोई न कोई नई जानकारी सामने आती रहती है और मनोरंजन का जिक्र आते ही फैंस भी अक्सर अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज के बारे में जानने के लिए एक्टिव हो जाते हैं। सितारों की जिंदगी में क्या चल रहा है से लेकर उनकी हर छोटी से छोटी बात पर फैंस की नजर रहती है। इन सारी चटपटी गॉसिप में फैंस को खूब दिलचस्पी होती है। वहीं सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुद से जुड़ी चीजों को साझा करते रहते हैं। आज किसी ने अपना ग्लैमरस लुक शेयर किया है तो कोई अपनी जिंदगी के पुराने पल साझा करता नजर आया। चलिए जानते हैं किस सेलिब्रिटी ने आज क्या अपडेट दिया है...
Photos Of The Day: देसी लुक में सपना ने ढाया कहर और ब्रालेट में नम्रता मल्ला का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी
अपने देसी अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता? अपने डांस मूव्स के साथ-साथ वह अपनी ड्रेसिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सपना वेस्टर्न से लेकर एथनिक वियर तक में अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिसे देख लोग खूब प्रभावित होते हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में सपना फिर एक बार सूट और प्लाजो पहने मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। खुले बालों में सपना का यह नो मेकअप लुक गजब ढा रहा है।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में आज अक्षरा ने बारिश के मौसम का मजा लेते हुए अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा बादलों से घिरे खड़े मौसम में मस्ती करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा का बेहद ही सिंपल अंदाज देखने को मिल रहा है।
A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)
वाणी कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस वाणी कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं। इन दिनों दोनों अपनी फिल्म का जोरदार प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। रणबीर और वाणी अपने फैंस को अपनी फिल्म से कनेक्ट करने के लिए नई-नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वाणी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और रणबीर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर और वाणी की केमेस्ट्री देखने लायक है। दोनों कलाकार इन तस्वीरों में बिंदास लुक में नजर आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस के बाद यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। अभिनेता पिछले कई दिनों से वेकेशन के दौरान की अपनी एक्टिविटी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को अपडेट दे रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने आज कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह साइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में अभिनेता ने अपने हाथों में पेंटिंग ले रखी है। उन्हें साइकिल पर बैठा देखा जा सकता है।