फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट-अनुष्का का मुंबई रिसेप्शन होगा खास, दिल्ली से इस तरह होगा अलग, कार्ड से ही मिल गई झलक

Sun, 24 Dec 2017 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
Picture of Virat and Anushka Mumbai wedding reception card is going viral
दिल्ली में हुए ग्रेंड रिसेप्शन के बाद अब विराट-अनुष्का मुंबई में रंग जमाने के लिए तैयार है। 26 दिसंबर को मुंबई के लोअर परेल में 40 मंजिला हाईराइज होटल सेंट रेजिस के 9th फ्लोर पर स्थित 'एस्टर बालरूम' में रिसेप्शन का इंतजाम किया गया है। इस रिसेप्शन का कार्ड तेजी से मीडिया में वायरल हो रहा है।
Picture of Virat and Anushka Mumbai wedding reception card is going viral
'विरुष्का' के इस कार्ड ने एक मिसाल पेश कर दी है। दरअसल पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली इस कार्ड के साथ एक छोटा सा प्लांट भी अटैच किया गया है। यह तुलसी का प्लांट है। इन प्लांट्स को विदेश से बुलावाया गया है। यह तुलसी दिखने में इंडिया में पाई जाने वाली तुलसी से थोड़ी अलग है।
Picture of Virat and Anushka Mumbai wedding reception card is going viral
ट्विटर पर विराट-अनुष्का के कार्ड को लेकर यूजर सरप्राइज हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा है कि रिसेप्शन कार्ड बहुत यूनिक है। यह इको फ्रेंडली इन्विटेशन है। नेचर के प्रति अवेयरनेस बढ़ाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। लव बर्ड के इस यूनिक आइडिया को फैन जमकर सराह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Picture of Virat and Anushka Mumbai wedding reception card is going viral
बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। जिसके बाद बीते गुरुवार को दिल्ली के ताज होटल में पहला रिसेप्शन रखा गया था अब 26 दिसंबर को मुंबई में ये शानदार रिसेप्शन रखा गया है। करीब 65 हजार स्क्वेयर फीट में फैले 'एस्टर बालरूम' क्रिस्टल झूमरों से सजा हुआ शानदार बैंक्वट हॉल है, जहां सितारों की महफिल जमने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed